Christmas Gift Ideas: इस क्रिसमस क्या आप भी अपने परिवार या दोस्तों को गिफ्ट देने का सोच रहे हैं और अभी तक कंफ्यूज हैं कि क्या गिफ्ट दें? तो घबराएं नहीं, आज हम आपकी इसी समस्या को दूर करेंगे। खास आपके लिए हमने सस्ते और बेस्ट गिफ्ट्स की एक लिस्ट तैयार की है जिसमें हमने चॉकलेट हैम्पर से लेकर कुछ कूल गैजेट्स और कस्टमाइज्ड ज्वैलरी जैसे कई ऑप्शन को रखा है। यकीनन इन गिफ्ट्स को देखने के बाद आपके loved Ones का चेहरा खिल उठेगा। आइये इन सभी गिफ्ट्स आइडियाज पर एक नजर डालते हैं।
Customized Jewellery
इस क्रिसमस को अगर आप खास बनाना चाहते हैं तो इंस्टाग्राम पर ऐसे कई पेज मौजूद हैं जो कस्टमाइजेबल ज्वैलरी बनाते हैं जिन्हें आप काफी सस्ते में खरीद सकते हैं खास बात यह है कि कुछ तो कॅश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन भी देते हैं। यहां से आप नेकलेस या ब्रेसलेट पर किसी का नाम लिखवा कर भी गिफ्ट कर सकते हैं।
Gadget
आप अपने भाई, बहन या किसी दोस्त को इस क्रिसमस इलेक्ट्रॉनिक आइटम जैसे स्मार्टफोन, टूल सेट और पोर्टेबल चार्जर भी गिफ्ट कर सकते हैं। साथ ही आप कोई स्मार्टवॉच या earbuds भी गिफ्ट कर सकते हैं जो क्रिसमस के लिए अच्छा रहेगा। इसके अलावा आप कुछ डेली यूज गैजेट्स भी गिफ्ट कर सकते हैं जैसे वाल माउंटेड मोबाइल होल्डर या USB LED डेस्क लाइट।
Chocolate Hamper
इस क्रिसमस को खास बनाने के लिए आप एक Chocolate Hamper भी गिफ्ट कर सकते हैं। मीठे के शौकीन लोगों के लिए ये एकदम बेस्ट क्रिसमस गिफ्ट हो सकता है। आप अपने दोस्त की फेवरेट चॉकलेट्स को बॉक्स में पैक करके उनके लिए एक शॉर्ट नोट लिखकर इसे और शानदार बना सकते हैं।
Car Accessories
क्रिसमस पर आप कुछ Car Accessories भी गिफ्ट कर सकते हैं जैसे एक हाई-टेक कार चार्जर, एक हाई-एंड सीट ऑर्गेनाइजर या कस्टम फ्लोर मैट भी गिफ्ट कर सकते हैं जो ड्राइविंग एक्सपीरियंस को एक नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगा।
वीडियो से जानें 20 Last-Minute Christmas Gift Ideas 2023
संबंधित खबरें
WhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
11 hrs agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
14 hrs agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
1 day agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
1 day agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
1 day agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
1 day agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
1 day agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
2 days agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
2 days agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines