Chinese Keyboard Apps Security Risk: स्मार्टफोन पर आज हम में से कई लोग कीबोर्ड ऐप्स का यूज कर रहे हैं लेकिन हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा गया है कि कुछ पॉपुलर फोन इन ऐप्स के कारण सिक्योरिटी रिस्क में आ गए हैं। इसमें श्याओमी, ओप्पो और वीवो जैसे कई बड़े ब्रांड शामिल हैं जिनके कीबोर्ड ऐप्स से आपके कीस्ट्रोक्स डिटेल्स रिवील हो रहे हैं। मतलब जो भी आप टाइप कर रहे हैं वो डाटा लीक हो रहा है।
सैमसंग और हुआवेई जैसे ब्रांड भी शामिल
उदाहरण के लिए जब आप अपने फोन से कैब बुक करने के लिए ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं और अपने पासवर्ड और पिन डिटेल्स डालते हैं तो इन कीबोर्ड ऐप्स में कीस्ट्रोक्स रजिस्टर्ड हो जाते हैं। कुछ ऐप्स में ये कीस्ट्रोक्स डिटेल्स रिवील हो रहे हैं जिसका इस्तेमाल हैकर्स कर सकते हैं। सिटीजन लैब ने कीबोर्ड ऐप्स में इस समस्या का पता लगाया है जिसमें सैमसंग और हुआवेई जैसे बड़े ब्रांड भी शामिल हैं।
इन कीबोर्ड ऐप्स में सिक्योरिटी रिस्क
- Oppo का Baidu और Sogou
- Vivo का Sogou IME
- Honor Baidu IME
- Tencent QQ Pinyin
- Baidu IME
- iFlytek IME
- Samsung Keyboard
- Xiaomi Baidu, iFlytek और Sogou keyboard
कीस्ट्रोक्स को डिक्रिप्ट कर सकते हैं हैकर्स
ऐसा लगता है कि इनमें से ज्यादातर अफेक्टेड कीबोर्ड ऐप्स का यूज चीन में किया जा रहा है, लेकिन दुनिया के अन्य हिस्सों में भी लाखों Xiaomi, ओप्पो और वीवो यूजर्स हैं जो इस वक्त बड़े खतरे में हैं। Researchers का कहना है कि कीबोर्ड ऐप्स में ये खामियां बड़ा जोखिम पैदा कर रही हैं। हैकर्स इन कीस्ट्रोक्स को डिक्रिप्ट कर सकते हैं।
ऐसे रखें खुद को सुरक्षित
सिटीजन लैब ने इनमें से किसी भी फोन का यूज करने वाले लोगों को अपने कीबोर्ड ऐप्स को अपडेट रखने की सलाह दी है और कहा है कि आपको ऐसे कीबोर्ड ऐप्स का यूज करना चाहिए जो ज्यादातर आपके कीस्ट्रोक डाटा को डिवाइस पर स्टोर रखते हैं न कि किसी क्लाउड सर्वर पर।
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
18 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
21 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
22 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
23 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines