DeepSeek Privacy Risk: अगर आप भी चीनी AI चैटबॉट डीपसीक का इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। ये ऐप एक बार फिर जांच का सामना कर रहा है। इस बार कई सुरक्षा खामियों के कारण ये ऐप यूजर्स की प्राइवेसी को खतरे में डाल रहा है। मोबाइल सिक्योरिटी फर्म NowSecure की एक रिपोर्ट के अनुसार, डीपसीक के iOS ऐप में कई खामियां मिली हैं, जिसमें पुराने एन्क्रिप्शन मेथड्स का इस्तेमाल किया गया है।
ये चिंताएं तब और बढ़ गईं जब यह पता चला कि सेंसिटिव इनफार्मेशन वाले डेटाबेस जिसमें चैट लॉग और Secret keys शामिल होती हैं। इसका मतलब है कि कोई भी व्यक्ति क्रेडेंशियल की जरूरत के बिना डेटा तक पहुंच सकता है, जिससे कंपनी प्राइवेट यूजर इनफार्मेशन को कैसे संभाल रही थी, इस पर चिंताएं बढ़ गईं।
एन्क्रिप्टेड डेटा भेजा सकता है ऐप
रिपोर्ट में बताए गए मुद्दों में से एक ऐप का एप्पल के बिल्ट-इन ऐप ट्रांसपोर्ट सिक्योरिटी (ATS) का इस्तेमाल करने में काम न करना भी है। यह एक ऐसा सिस्टम है जो इस लिए डिजाइन किया गया है कि पर्सनल डेटा सेफ रहे। इसके बजाय, डीपसीक इस सिक्योरिटी को पूरी तरह से बंद कर देता है, जिससे इंटरनेट पर एन्क्रिप्टेड डेटा भेजा जा सकता है। NowSecure ने अपनी रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है।
पुराने एन्क्रिप्ट एल्गोरिथम पर डिपेंड
इसके अलावा, जब डेटा एन्क्रिप्ट किया जाता है तब भी ऐप पुराने ट्रिपल DES (3DES) एन्क्रिप्शन एल्गोरिथम पर डिपेंड करता है, जो आज के टाइम में सेफ नहीं है। इससे इस बात पर गंभीर सवाल उठते हैं कि डीपसीक डेटा सिक्योरिटी को कैसे संभालता है, खास तौर पर तब जब कलेक्ट की गई जानकारी को अन्य ऐप्स के डेटा के साथ क्रॉस-रेफरेंस किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें : Nothing Phone 3a के लॉन्च से पहले सस्ता हुआ ये ‘चमकीला फोन’, कीमत 20 हजार से कम
यूजर्स के लिए चेतावनी
रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि डीपसीक iOS ऐप में 10 से ज्यादा तरह का डेटा कलेक्ट करता है, बल्कि लाखों ऐप्स से संबंधित डेटा भी कलेक्ट किया जाता है और इसे आसानी से खरीदा जा सकता है। इन सुरक्षा खामियों के दायरे को देखते हुए, NowSecure बिजनेस करने वालों, गवर्नमेंट एजेंसी और इंडिविजुअल यूजर्स से आग्रह कर रहा है कि वे ऐप में सुधार किए जाने तक इसका इस्तेमाल करने से बचें।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
5 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
7 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
9 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
11 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines