How to Detect Fake Bank: अगर आप भी अपने आस-पास किसी भी बैंक में पैसे जमा करवाने पहुंच जाते हैं तो सावधान हो जाएं। रायपुर के पास एक गांव में फर्जी SBI ब्रांच का खुलासा हुआ है। यह ब्रांच इतनी असली दिखती थी कि किसी को भी इस पर शक नहीं हुआ। इसमें ऑफिशियल दिखने वाले बोर्ड, शानदार फर्नीचर, काउंटर और नकली कर्मचारी मौजूद थे।
लोगों ने भी बिना जांच किए इसमें विश्वास के साथ अपने अकाउंट ओपन करवा लिए और पैसे जमा किए। कुछ लोगों ने बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट करवाए। यहां तक कि लोग अपने कीमती सामान भी इस बैंक के लॉकर में सेफ मानकर जमा करवाने पहुंच गए थे, लेकिन बाद में इसका खुलासा हुआ है कि बैंक फर्जी है।
नौकरी के नाम पर भी धोखाधड़ी
इतना ही नहीं इस फर्जी बैंक ने नौकरी के नाम पर भी धोखाधड़ी की। ‘मार्केटिंग ऑफिसर’, ‘कैशियर’, और ‘कंप्यूटर ऑपरेटर’ जैसे पोजीशन के लिए 2.5 लाख तक की रकम वसूली और बाद में 30,000 मंथली सैलरी का झांसा दिया। यह पूरी घटना दिखाती है कि धोखाधड़ी किस हद तक पहुंच सकती है। ऐसे में बड़ा सवाल ये बन जाता है कि आपने जिसे बैंक में अपना अकाउंट ओपन किया हुआ है क्या वो असली है? कहीं आपके पैसे न ऐसे डूब जाएं। चलिए जानें कैसे पता करें कि आपका बैंक फर्जी तो नहीं…
ये भी पढ़ें : Elon Musk के Starlink पर ‘डबल ब्रेक’? नेशनल सिक्योरिटी को खतरा तो दूसरी तरफ मुकेश अंबानी
कहीं आपका बैंक फर्जी तो नहीं? ऐसे पता करें
- RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक करें: बैंक और उसकी ब्रांच का नाम और कोड RBI की लिस्ट में है या नहीं RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक करें।
- बैंक के डॉक्यूमेंट चेक करें: बैंक से संबंधित कोई भी पेपरवर्क जैसे पासबुक, चेकबुक या रसीद, की क्वालिटी और वैलिडिटी की जांच करें।
- कस्टमर सर्विस से कांटेक्ट करें: अपने बैंक की हेल्पलाइन पर कॉल करें और ब्रांच की वैधता की पुष्टि करें।
- स्थानीय अधिकारियों को दें सूचना: अगर आपको किसी बैंक ब्रांच पर डाउट होता है तो तुरंत पुलिस या बैंक अधिकारियों को इसकी सुचना दें।
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
1 hr agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
4 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
5 hrs agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
7 hrs agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 day agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
1 day agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
2 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines