Google अकाउंट लॉगिन करने के बाद अक्सर लोग भूल जाते हैं। बहुत सारे ऐप्स और वेबसाइट्स हैं जिसे यूज करने से पहले Email ID डालकर लॉगिन करते हैं। आपने अभी तक कहां- कहां गूगल अकाउंट लॉगिन किया था, इसे चेक करना बहुत आसान है। इसके लिए आपको किसी भी थर्ड पार्टी ऐप या वेबसाइट की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए आपको सभी वेबसाइट और ऐप से एक सिंगल क्लिक पर अकाउंट लॉग आउट करने की ट्रिक बताते हैं।
ऐसे पता करें Google अकाउंट कहां- कहां लॉगिन है
1. Google अकाउंट कहां- कहां लॉगिन है इसे चेक करने के लिए सबसे पहले Gmail पर क्लिक करें।
2. अब ऊपर की तरफ राइट में अपनी फोटो या Gmail ID पर क्लिक कर दें।
3. यहां आपको कई विकल्प देखने को मिलेंगे इनमें से Manage your Google Account सेक्शन पर टैप करें।
4. एक नए पेज पर रिडायरेक्ट होने के बाद लिस्ट में Security को सेलेक्ट कर लें।
5. अब आपके सामने पूरी लिस्ट है, आपने कहां- कहां लॉगिन किया इसे चेक कर लॉग आउट कर दें।
यह भी पढ़ें: Elon Musk का ऐलान X चलाने के लिए देने होंगे पैसे, जानें क्या है प्लान
ऐसे भी कर सकते हैं चेक
अभी तक आपने कहां- कहां लॉगिन किया है इसे चेक करने का एक और आसान तरीका है। इसके लिए सबसे पहले Gmail ID लॉगिन कर नीचे की तरफ स्क्रॉल करें। यहां Last account activity पर क्लिक करते ही आपके सामने पूरी लिस्ट आ जाएगी। Details पर क्लिक कर टाइम और डेट के साथ लॉगिन डिटेल्स चेक कर लॉग आउट कर सकते हैं।
Google अकाउंट लॉगआउट करना क्यों है जरूरी?
अधिकतर लोग केवल पर्सनल डिवाइस में Google अकाउंट लॉगिन करते हैं। लेकिन कभी जरूरत होने पर किसी दूसरे डिवाइस में भी इसे लॉगिन कर भूल जाते हैं। ऐसी स्थिति में कोई और भी आपकी जानकारी सेव कर स्कैम कर सकता है। इससे डाटा लीक होने की संभावना रहती है। अगर आप भी प्राइवेसी को लेकर चिंतित रहते हैं, तो जल्दी से लॉगिन डिटेल्स चेक कर इसे लॉगआउट करें।
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
36 mins agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
3 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
3 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
20 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
22 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines