Cheapest Room Heaters: कड़कड़ाती ठंड में हम सभी गर्माहट को कहीं न कहीं काफी याद करते हैं। गर्मियों का मौसम भले ही सबको पसंद नहीं होता है, लेकिन जब सर्दी ज्यादा बढ़ जाती है तो ये मौसम हमें जरूर याद आता है। हालांकि, सर्दियों में गर्मी के मौसम को लाना तो मुमकिन नहीं है लेकिन ठंडी में गर्मी लाई जा सकती है, जिसके लिए ज्यादातर लोग हीटर का सहारा लेते हैं।
सर्दियों में कमरे को गर्म रखने के लिए लोग हीटर का इस्तेमाल करते हैं लेकिन दिनभर चलाए रखना भी कोई आसान बात नहीं है। दिनभर अगर रूम हीटर को चलाकर रखा तो बिजली का बिल हद से ज्यादा आ सकता है। मगर आपको बता दें कि मार्केट में अब ऐसे कई हीटर आ गए हैं जिनसे बिजली का बिल ना के बराबर आ सकता है। आज हम आपको 5 ऐसे ही हीटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमत 600 से 2000 तक के बीच होती है।
उषा क्वार्ट्ज रूम हीटर (USHA Quartz Room Heater)
अगर आप 2000 हजार रुपये से कम कीमत में आने वाले हीटर की तलाश में हैं तो ऊषा का ये रूम हीटर सिलेक्ट कर सकते हैं। ये कमरे को बहुत जल्दी गर्म करता है और बिजली की खपत भी कम करता है। इसकी कीमत 1,695 रुपये है, लेकिन आप अमेजन के जरिए इसे सिर्फ 1,249 रुपये में खरीद सकते हैं।
अभी पढ़ें – तहलका मचाने आ रहा है किफायती 5G Smartphone, लॉन्च से पहले ही जान लें फीचर्स और कीमत
बेल्लुक्सा रूम हीटर (BELLUXA Electric Handy Room Heater)
बेल्लुक्सा रूम हीटर किसी भी कमरे में आसानी से फिट किया जा सकता है। इस पोर्टेबल हीटर की खासियत है कि वो सॉकेट में लगकर कमरे को गर्म कर देता है। इसकी कीमत 1,299 रुपये है लेकिन अमेजन से आप इसे 599 रुपये में खरीद सकते हैं।
हैंडी रूम हीटर (KNYUC MART Handy Room Heater)
KNYUC MART का छोटा इलेक्ट्रिक हैंडी रूम हीटर भी काफी कम कीमत में मिल सकता है। इसका इस्तेमाल कमरे को गर्म करने के लिए किया जा सकता है। इसकी कीमत 999 रुपये है लेकिन आप 689 रुपये में इसे अमेजन से खरीद सकते हैं।
बजाज रूम हीटर (Bajaj Majesty Fan Room Heater)
बजाज का कॉम्पैक्ट और हैंडी रूम हीटर 3,439 रुपये में मिलता है लेकिन आप क्रोमा से इसे 2,280 रुपये में खरीद सकते हैं। भले ही इसकी कीमत ज्यादा है लेकिन इसकी खासियत बेहतरीन है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
WhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
40 mins agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
21 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines