Cheapest Recharge Plans: क्या आप एक ऐसे रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं जो अधिक दिनों की वैधता के साथ आता हो? अगर हां, तो प्लान में सिर्फ वैलिडिटी ज्यादा दिनों की देखते हैं या फिर कम कीमत में अधिक बेनिफिट्स चाहते हैं? अगर जवाब, कम कीमत में अधिक वैधता और बेनिफिट्स वाले रिचार्ज प्लान हैं तो आप करीब 3 महीने वाला प्लान अपनाने का सोच सकते हैं।
भारत की तीन प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां- रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया अपने यूजर्स को करीब 3 महीने यानी 84 दिनों वाले कई प्लान ऑफर करते हैं। आइए जानते हैं किसका प्लान सबसे बेस्ट और किफायती हो सकता है?
किसका रिचार्ज सबसे सस्ता?
जियो का 84 दिनों वाला प्लान
सबसे पहले अगर बात करें जियो के 84 दिनों वाले रिचार्ज प्लान की तो कंपनी की ओर से सिर्फ 799 रुपये का प्लान ऑफर किया जाता है। करीब 3 महीने की वैधता के साथ आने वाला प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के साथ आता है जो सभी नेटवर्क कॉलिंग को सपोर्ट करता है। प्लान के साथ अन्य बेनिफिट्स में डेटा, एसएमएस और ओटीटी सुविधाएं शामिल हैं। प्लान के साथ डेली 1.5GB डेटा, प्रतिदिन 100 SMS और Jio ऐप्स का एक्सेस फ्री मिलता है। जियो टीवी, जियो हॉटस्टार और जियो क्लाउड की सुविधा मिलती है।
एयरटेल का 84 दिनों वाला रिचार्ज प्लान
करीब 3 महीने यानी 84 दिनों वाला रिचार्ज प्लान तलाश रहे हैं तो आप एयरटेल का 859 रुपये वाला प्लान अपना सकते हैं। इसके साथ डेटा, कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा मिलती है। एयरटेल के 859 रुपये वाले प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS और डेली 1.5GB की सुविधा मिलती है।
ये भी पढ़ें- Jio vs Airtel vs Vi: अनलिमिटेड कॉल और डेटा के साथ कौन दे रहा है JioHotstar सब्सक्रिप्शन फ्री? जानिए
Vi का सस्ता प्लान
वोडाफोन आइडिया की ओर से 979 रुपये का रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है। इस प्लान की वैधता 84 दिनों तक की है। इसके साथ ग्राहकों को कुल 168GB डेटा की सुविधा मिलती है। ये प्लान डेली 2GB डेटा के साथ आता है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा भी मिलती है। एयरटेल और जियो की तुलना में वोडाफोन आइडिया का करीब 3 महीने वाला ये प्लान थोड़ा महंगा है, लेकिन डेटा सुविधा हर दिन 2 जीबी प्रदान कर रहा है।
संबंधित खबरें
Apple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
1 hr agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
2 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 days agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
2 days agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
2 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
3 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
3 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
3 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines