हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Cheapest Recharge Plan: ये हैं सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान, नंबर चालू रखने के लिए बेस्ट! जानिए

विज्ञापन

Cheapest Recharge Plan under 100: नंबर चालू रखने के लिए क्या आप भी किसी किफायती प्लान की तलाश में हैं? अगर हां, तो आप 100 रुपये से कम कीमत में भी रिचार्ज करवा सकते हैं। आज हम आपके लिए देश की प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनियां एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया, रिलायंस जियो और बीएसएनएल के किफायती रिचार्ज प्लान लेकर आए हैं, आइए इनके बारे में जानते हैं।

Airtel Cheapest Recharge Plan

एयरटेल अपने ग्राहकों को 99 रुपये का सबसे सस्ता प्लान ऑफर करता है। 28 दिन की वैलिडिटी वाला ये प्लान 99 रुपये के टॉकटाइम के साथ आता है। इसमें 200MB डाटा मिलता है। अगर आप करीब तीन महीने की वैधता वाला प्लान चाहते हैं तो एयरटेल की ओर से 455 रुपये में सस्ता प्लान दिया जाता है। इसमें 84 दिन की वैलिडिटी के साथ हर दिन 100 SMS, 6 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है।

Jio Cheapest Recharge Plan

जियो की ओर से सबसे सस्ता प्लान 26 रुपये में दिया जाता है जिसकी वैधता 28 दिन की होती है। इसमें 2 जीबी डेटा की सुविधा मिलती है। इसमें कॉलिंग और एसएमएस बेनिफिट नहीं मिलता है। 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 62 रुपये का भी एक प्लान आता है जिसमें 6 जीबी डाटा मिलता है। इसके साथ भी कोई कॉलिंग या एसएमएस बेनिफिट शामिल नहीं है।

और पढ़िए – Portable Mini AC: कश्मीर जैसा ठंडा कर देता है ये मिनी एसी, जानें कीमत और खासियत

VI Cheapest Recharge Plan

वीआई 98 रुपये का सस्ता प्लान देता है जिसमें 15 दिन के लिए 200MB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके साथ SMS बेनिफिट शामिल नहीं है। इसके अलावा एक प्लान 99 रुपये का है, जिसकी वैधता 28 दिन की होती है। इसमें 99 रुपये का टॉकटाइम और 200MB डाटा मिलता है।

BSNL Cheapest Recharge Plan

बीएसएनएल की ओर से 49 रुपये का किफायती प्लान दिया जाता है। इसकी वैधता 20 दिनों की होती है। इसमें 100 मिनट की वॉयस कॉलिंग और 2 जीबी डाटा की सुविधा शामिल है। इसके अलावा एक प्लान 87 रुपये का है जिसमें 1 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा मिलती है। इसकी वैधता 14 दिनों तक की होती है, जो हर दिन 100 SMS सुविधा के साथ आता है।

और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें