Cheapest Recharge Plan: 199 रुपये का सस्ता मासिक रिचार्ज प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग और बंपर डेटा का फायदा!

Cheapest Recharge Plan: सस्ते रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं तो आप सिर्फ 199 रुपये का प्लान अपना सकते हैं। कम कीमत में अधिक फायदा 1 महीने की वैधता के साथ दिया जा रहा है। आइए रिचार्ज प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Cheapest Recharge Plan

सस्ता रिचार्ज प्लान

विज्ञापन

Cheapest Recharge Plan: आज के समय में हर कोई स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहा है। सिर्फ कॉलिंग तक फोन सीमित नहीं रहा है बल्कि फुल ऑन एंटरटेनमेंट के लिए इस्तेमाल किया जाने लगा है। दूर-दराज बैठे लोगों से करीब का एहसास दिलाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल बढ़ गया है। इन्हें यूज करने के लिए फोन में इंटरनेट का होना जरूरी हो जाता है। ऐसे में रिचार्ज करना या फोन का वाईफाई कनेक्शन से जोड़ना जरूरी होता है। आज हम आपको एक ऐसे सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो 30 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और बंपर डेटा बेनिफिट के साथ आता है।

ये कंपनी दे रही है सस्ता प्लान

टेलीकॉम सेक्टर में कई प्रसिद्ध कंपनियां हैं। रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया को टक्कर देने के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल की ओर से सस्ते प्लान पेश किए जाते हैं। अधिक सुविधाओं वाले सस्ते प्लानों में से एक BSNL का सस्ता रिचार्ज प्लान भी है।

Advertisment

BSNL का 199 रुपये वाला रिचार्ज प्लान  

बीएसएनएल की ओर से 199 रुपये का रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है। इस प्लान की वैधता 30 दिनों तक की है। प्लान के साथ हर दिन 2GB डेटा बेनिफिट मिलता है। कुल 60GB डेटा का लाभ मिलता है। अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो प्लान के साथ डेली 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स उपलब्ध है। डेली डेटा खत्म होने पर इंटरनेट की स्पीड अधिकतम 40Mbps हो जाती है।

BSNL का 197 रुपये वाला रिचार्ज प्लान  

बीएसएनएल का एक प्लान 197 रुपये का है। इसकी वैधता 70 दिनों तक की है। इसमें हर दिन 2GB डेटा की सुविधा मिलती है। हालांकि, ये प्लान सिर्फ मुंबई यूजर्स के लिए है। इस डेटा प्लान का फायदा 70 दिनों तक उठा सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ