हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Sasta Recharge: सिर्फ 22 रुपये में कराएं ये रिचार्ज, 90 दिनों तक मिलेगी ये सुविधा

विज्ञापन

Sasta Recharge: देश में कई दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां हैं। सभी अपने यूजर्स को कई शानदार प्लान ऑफर करती हैं। एक दूसरे को टक्कर देने के लिए सभी कंपनियां तरह-तरह के प्लान ऑफर करती है। जबकि, कुछ कंपनियां अपने ग्राहकों को इतने किफायती प्लान ऑफर करती है जो दो सिम कार्ड यूजर्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन भी हो सकता है। अगर आपके पास दो सिम कार्ड हैं? या फिर आप किसी ऐसे प्लान की तलाश में हैं जो किफायती होने के साथ सिम को अधिक अवधि तक एक्टिव रखने के लिए काम आ सकता है, तो 22 रुपये का प्लान अपना सकते हैं।

जी हां, 22 रुपये का रिचार्ज प्लान अपनाकर आप 90 दिनों तक अपनी सिम को एक्टिव रख सकते हैं। हैरानी की बात तो ये है कि कोई और कंपनी नहीं बल्कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी द्वारा ऐसा प्लान ऑफर किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि 22 रुपये का रिचार्ज प्लान कौन सी टेलीकॉम कंपनी ऑफर कर रही है।

ये भी पढ़ें- UPI ATM क्या है? बिना डेबिट और क्रेडिट कार्ड के कैसे निकलेगा कैश, यहां जानें

कौन सी कंपनी दे रही है 22 रुपये का प्लान

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल की ओर से सिर्फ 22 रुपये का प्लान ऑफर किया जा रहा है। इसके जरिए Airtel, Jio, Vi जैसे कंपनी को टक्कर मिलती है, लेकिन फर्क बस इतना है कि ये प्लान 3जी के सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी की ओर से 4जी नेटवर्क लाने की तैयारी की जा रही है।

ये है सस्ता सिम एक्टिव प्लान

बीएसएनएल का 22 रुपये वाला प्लान सिम एक्टिव के लिए सबसे सस्ता माना जाता है। इस प्लान का इस्तेमाल 90 दिनों तक किया जा सकता है। इसे 90 दिनों की वैधता के साथ आने वाला सबसे सस्ता प्लान भी माना जाता है। बेनिफिट्स की बात करें तो लोकल और STD वॉयस कॉलिंग के लिए 30 पैसा प्रति मिनट के हिसाब से चार्ज लगता है। हालांकि, ये प्लान फ्री वॉयस कॉलिंग और डाटा लाभों के साथ नहीं आता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें