Cheapest Recharge: देश में कई टेलीकॉम कंपनियां हैं जिनमें रिलायंस जियो, वोडाफोन आइडिया और एयरटेल जैसी प्राइवेट कंपनी है। जबकि, सरकारी टेलीकॉम कंपनियों में बीएसएनएल और एमटीएनएल का नाम आता है। सभी कंपनियां अपने यूजर्स को तरह-तरह के प्लान ऑफर करती हैं जिनमें से कुछ प्लान अधिक वैधता और कम कीमत के साथ आते हैं।
बात करें अगर बीएसएनएल के प्रीपेड प्लान की तो ये कंपनी अपने ग्राहक को एक ऐसा प्लान ऑफर करती है जो कम कीमत में लंबी वैधता के साथ आता है। अगर आप किसी ऐसे प्लान की तलाश में है जो कम कीमत में अधिक वैधता के साथ आता हो तो आप बीएसएनएल का प्लान अपना सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
BSNL Long Validity Cheapest Plan
बीएसएनएल का 397 रुपये वाला प्लान 150 दिनों (5 महीने) की वैधता के साथ आता है। इसमें रोजाना 2जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स 30 दिनों तक के लिए ऑफर किए जाते हैं। ये प्लान उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो दो नंबर इस्तेमाल करते हैं और एक को एक्टिव रखना चाहते हैं। इससे पहले ये प्लान 180 दिनों की वैधता के साथ आता था। इसके अलावा प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स 60 दिनों तक ऑफर किए जाते थे।
Jio Rs 399 Plan
बीएसएनएल के 397 रुपये वाले प्लान से जियो का प्लान 2 रुपये महंगा है। इसकी कीमत 399 रुपये है और इसमें 28 दिनों की वैधता है। अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो प्लान में रोजाना 3GB डेटा, एक्स्ट्रा 6जीबी फ्री डेटा समेत अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ मिलता है। इन बेनिफिट्स के अलावा प्लान के साथ किसी भी नेटवर्क पर कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस का लाभ मिलता है। इसमें जियो के कई ऐप्स का फ्री बेनिफिट भी मिलता है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
3 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
4 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
6 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
7 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
10 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines