Cheapest Portable Fridge: 1500 रुपये से कम का है ये पोर्टेबल फ्रिज! जानिए खासियत
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Cheapest Portable Fridge: गर्मियों में ट्रैवल करना सबसे मुश्किल काम है। तपती धूप में बार-बार कुछ ना कुछ ठंडा पीने या खाने का मन कर ही जाता है। इसलिए आज हम आपके लिए एक खास तरह का फ्रिज लेकर आए हैं जिसे आप कभी भी कहीं भी लेकर जा सकते हैं।
हम आपके लिए एक ऐसा चलता-फिरता फ्रिज (Cheapest Portable Fridge under 1500) लाएं है जिसकी कीमत 1500 रुपये से कम है। ये एक छोटा सा फ्रिज है जिसे कहीं भी एडजस्ट किया जा सकता है। आइए इस स्मार्ट मिनी पोर्टेबल फ्रिज के बारे में जानते हैं।
इस पोर्टेबल फ्रिज की खासियत की अगर बात करें तो इसमें 500 एमएल की कपैसिटी है। ये मिनटों में पानी को ठंडा कर सकता है। इसके जरिए पानी को गर्म भी किया जा सकता है। इसमें सिर्फ 12V की पावर मिलती है। इसके कनेक्ट करके गाड़ी के पावर सोर्स से इस्तेमाल किया जा सकता है।
दरअसल, ये एक स्मार्ट कप है जिसमें ड्रिंक को + या – की 5 डिग्री तक कूलिंग के साथ ठंडा या गर्म किया जा सकता है। इससे ड्रिंक को 55 डिग्री तक हीट भी किया जा सकता है। इसमें एक Semiconductor Peltier टेक्नोलॉजी है जो ड्रिंक्स को ठंडा और गर्म कर सकता है। ठंडा पानी होने पर नीली LED लाइट शो होती है जबकि, गर्म होने पर लाल रंग की LED लाइट जलती है।
और पढ़िए – Women Day Gifts: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देने के लिए बेस्ट हैं ये 5 टेक गिफ्ट्स! देखें लिस्ट
ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से पोर्टेबल फ्रिज खरीदा जा सकता है। इस स्मार्ट मिनी फ्रिज की कीमत वैसे तो 3,999 रुपये है लेकिन आप इसे अमेजन के जरिए कम कीमत में खरीद सकते हैं। अमेजन पर पोर्टेबल फ्रिज 1,499 रुपये में बेचा जा रहा है। इसकी कीमत पर 63 प्रतिशत छूट दी जा रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: