कहीं नहीं मिलेगा इतना सस्ता प्लान! 50 रुपये से भी कम में कॉलिंग समेत डाटा बेनिफिट
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Cheapest Plan under Rs 50: क्या आप किसी ऐसे प्लान की तलाश में हैं जिसकी कीमत बेहद कम है और फायदे कई सारे? तो आज हम आपके लिए रिलायंस जियो (Reliance Jio), एयरटेल (Airtel) और वोडा-आईडिया (Vodafone-Idea) जैसी कंपनियों के प्लान नहीं लेकर आएं हैं बल्कि सरकारी प्रसिद्ध कंपनी के तीन सस्ते प्लान लेकर आए हैं।
जी हां, BSNL के पास कई सस्ते प्लान हैं जिनमें से तीन ऐसे प्लान हैं जिनकी कीमत 50 रुपये से कम है। आइए आपको उन प्लानों के बारे में बताते हैं।
बीएसएनएल अपने ग्राहकों को 50 रुपये से कम कीमत में 49 रुपये वाला प्लान ऑफर करता है। इसकी वैधता 20 दिनों तक की होती है। इसमें 1जीबी डाटा और 100 लोकल और एसटीडी वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
बीएसएनएल अपने ग्राहकों को 29 रुपये का प्लान ऑफर करता है। इसमें 5 दिनों की वैधता मिलती है। ये प्लान 1GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के साथ आता है। इतने कम रिचार्ज में आप 5 दिनों तक डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ उठा सकेंगे।
बीएसएनएल अपने ग्राहकों को 24 रुपये का एक खास टैरिफ वाउचर देता है। इस प्लान को सिम एक्टीव रखने के लिए रिचार्ज किया जा सकता है। बात करें अगर वैधता कि तो आप इस 24 रुपये के प्लान का फायदा 30 दिनों तक उठा सकते हैं। इसमें वॉइस कॉलिंग का बेनिफिट मिलता है। हालांकि, एसटीडी और लोकल कॉलिंग के लिए आपको 20 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से चार्ज देना होता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: