Cheapest Laptop: हाथ से जाने ना दें ये सस्ता लैपटॉप, कीमत सिर्फ 7,690 रुपये!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Cheapest Laptop: आज के समय में लैपटॉप सबकी जरूरत बन चुका है। इसके जरिए ऑफिस से लेकर बच्चों के स्कूल के कामों को आसानी से किया जा सकता है। एक अच्छे लैपटॉप की कीमत 25 से 50 हजार रुपये तक के बीच होती है। अलग-अलग वेरिएंट और कीमत के साथ आने वाले लैपटॉप में से एक बेस्ट ऑप्शन को चुनना आसान काम नहीं है।
वहीं, अगर आप लैपटॉप खरीदने (Laptop Tips) का प्लान बना रहे हैं और आपका बजट ज्यादा खास बन नहीं पा रहा है तो आइए आपको 10 हजार रुपये से कम कीमत का एक लैपटॉप बताते हैं। दरअसल, 20 हजार रुपये के करीब में आने वाला लैपटॉप फ्लिपकार्ट (Cheapest Laptop in Flipkart) पर सिर्फ 7,690 रुपये में मिल रहा है, लेकिन इतनी कम कीमत के लिए आपको ऑफर्स को अप्लाई करना पड़ेगा।
फ्लिपकार्ट पर आसुस सेलेरॉन डुअल कोर (ASUS Celeron Dual Core) को सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसमें 4GB रैम और 1 टीबी तक स्टोरेज उपलब्ध है। इसमें 15.6 inch का डिस्प्ले है जो ट्रांसपैरेंट सिलवर कलर ऑप्शन में आता है। वेबसाइट पर इसकी कीमत 19,990 रुपये है। हालांकि, ऑफर्स अप्लाई करने के बाद लैपटॉप की कीमत काफी कम हो सकती है।
आसुस सेलेरॉन डुअल कोर लैपटॉप पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। अगर आप फ्लिपकार्ट से इस लैपटॉप को खरीदना चाहते हैं तो एक्सचेंज ऑफर के तहत 12,300 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको एक अच्छे कंडिशन का लैपटॉप चेंज करना होगा जो लेटेस्ट मॉडल सीरीज में आता हो। इसके बाद ही आप पूरी तरह 12,300 रुपये तक की छूट पा सकेंगे और लैपटॉप की कीमत आपके लिए सिर्फ 7690 रुपये तक पड़ सकेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: