Cheapest Air Conditioner: तपती गर्मी में पंखा भी किसी काम नहीं रहता है। कई बार तो कूलर तक की हवा बेअसर हो जाती है। ऐसे में याद आता है तो सिर्फ एयर कंडिशनर, जिसे खरीदना भले ही आसान हो सकता है लेकिन इस्तेमाल करना खर्चिला है। दिनभर एसी को चलाए रखने में पर बिजली बिल काफी ज्यादा आ सकता है, जिससे आपकी जेब पर बहुत ज्यादा असर पड़ सकता है।
इसलिए आज हम आपके लिए एक ऐसा जुगाड़ू एयर कंडिशनर लाएं हैं जिसकी कीमत बेहद कम है। साथ ही वो आपके बिजली बिल पर भी कोई खास प्रभाव नहीं डाल सकेगा। दरअसल, ये एक मिनी एसी है जो कम कीमत में आता है और कमरे को ठंडा कर सकता है। आइए इस पोर्टेबल मिनी एयर कंडिशनर की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स जानते हैं।
Mini AC Price and Availability in India
पोर्टेबल मिनी एयर कंडिशनर को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से खरीद सकते हैं। ये फ्लिपकार्ट और अमेजन इंडिया पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। पोर्टेबल मिनी एसी की कीमत फ्लिपकार्ट पर 1500 रुपये के करीब है। ऑफलाइन स्टोर से ये आपको 2000 या उससे कम कीमत का पड़ सकता है।
Portable Mini AC Specs
पोर्टेबल मिनी एसी एक बॉक्स की तरह है, जिसका साइज भी ज्यादा बड़ा नहीं है। आप इसे किसी भी जगह पर रख सकते हैं। आसानी से कहीं भी लेकर जा सकते हैं। इसका वजन काफी हल्का है। आप चाहें तो इसे टेबल पर रख सकते हैं या फिर कहीं भी फिट करवा सकते हैं।
बिजली खर्च की बात करें तो इसके इस्तेमाल से एयर कंडिशनर की तुलना में कम खपत होगी। आप चाहें तो इसे एक बार चार्ज करके इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका फायदा है कि बिजली जाने पर भी इस डिवाइस को यूज किया जा सकता है। इतना ही नहीं, इस पोर्टेबल मिनी एसी को आप लैपटॉप या कंप्यूटर से कनेक्ट करके इस्तेमाल कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines