Cheapest AC: अचानक बारिश और फिर अब गर्मी से लोगों की हालात खराब है। भीषण गर्मी में पंखे और कूलर ने तो अपना दम तोड़ सा दिया है। ऐसे में सिर्फ एकमात्र सहारा एयर कंडीशनर बन जाता है। हालांकि, अधिक उमस और गर्मी होने के कारण AC की कूलिंग भी कम हो चुकी है, लेकिन पंखे-कूलर की तुलना में एयर कंडीशनर से अधिक ठंडक मिल सकती है। अगर आप भी इस गर्मी एयर कंडीशनर को खरीदने का सोच रहे हैं, तो 50 प्रतिशत तक की छूट के साथ नया AC खरीद सकते हैं। आइए एयर कंडीशनर की कीमत और उस पर मिल रही छूट के बारे में जानते हैं।
फ्लिपकार्ट का MarQ AC
फ्लिपकार्ट द्वारा MarQ 2025 मॉडल एयर कंडीशनर सस्ते में मिल रहा है। 1.5 टन 5 स्टार स्प्लिट इन्वर्टर 5-इन-1 कन्वर्टिबल टर्बो कूल टेक्नोलॉजी एसी को 50 प्रतिशत छूट के साथ खरीद सकते हैं। इस एयर कंडीशनर को 60,999 रुपये की जगह 29,990 रुपये की कीमत में सेल किया जा रहा है। Flipkart Axis Bank Credit Card का इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत तक कैशबैक हासिल कर सकते हैं। अगर कोई पुराना एयर कंडीशनर है तो एक्सचेंज ऑफर के तहत 5,600 रुपये तक की छूट हासिल कर सकते हैं।
वोल्टास एयर कंडीशनर
वोल्टास का 1.5 टन 3 स्टार स्प्लिट इन्वर्टर एयर कंडीशनर डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इसकी कीमत पर 46 प्रतिशत तक छूट मिल रही है। ऐसे में 64,990 रुपये की जगह 34,990 रुपये में एयर कंडीशनर खरीद सकते हैं। अन्य ऑफर्स के तहत एसी की कीमत पर छूट भी हासिल कर सकते हैं। एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत तक ऑफ मिल रहा है। अगर पुराना एसी देना है तो यहां 5,600 रुपये तक एक्सचेंज ऑफ मिल रहा है।
लॉयड का एयर कंडीशनर
लॉयड का 1 टन 2 स्टार विंडो एयर कंडीशनर छूट के साथ मिल रहा है। 25 हजार से कम के बजट में नया एसी खरीद सकते हैं। इस Window AC की कीमत 39,990 रुपये की जगह 24,550 रुपये है। इस एसी की कीमत पर 38% छूट मिल रही है। बैंक ऑफर्स के तहत चुनिंदा कार्ड से पेमेंट करने पर 5 से 10 प्रतिशत तक कैशबैक मिल सकता है।
ब्लू स्टार विंडो एयर कंडीशनर
ब्लू स्टार का विंडो एयर कंडीशनर खरीदने का सोच रहे हैं तो इसका 0.8 टन वाला 3 स्टार इन्वर्टर एयर कंडीशनर 13 प्रतिशत छूट के साथ मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 30,000 रुपये की जगह 25,839 रुपये है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का यूज करके आप 5 प्रतिशत तक कैशबैक हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 10 प्रतिशत तक का ऑफ मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- AC, कूलर और फ्रिज हुए सस्ते, जानें कहां मिल रही है 80% तक छूट
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
34 mins agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
3 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
5 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
5 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
23 hrs ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines