Cheapest 5G Phone: अगर आप भी एक बेहतरीन 5G स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, लेकिन बजट काफी कम है, तो बिलकुल भी टेंशन न लें। मार्केट में अब 10 हजार रुपये से कम कीमत में ऐसे 5G स्मार्टफोन आ गए हैं जो न केवल शानदार परफॉर्मेंस देते हैं, बल्कि लेटेस्ट फीचर्स से लैस भी हैं।
TECNO POP 9 5G, itel Color Pro 5G और Redmi 13C 5G जैसे स्मार्टफोन अपने दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ इस सेगमेंट में तहलका मचा रहे हैं। ये फोन तेज इंटरनेट स्पीड, शानदार डिस्प्ले और अच्छी बैटरी लाइफ के साथ आते हैं, जिससे यूजर्स को शानदार एक्सपीरियंस मिलता है। आइए जानते हैं इन तीनों सस्ते 5G स्मार्टफोन्स की कीमत और बेहतरीन फीचर्स के बारे में…
TECNO POP 9 5G
TECNO POP 9 5G इस सेगमेंट का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो 48MP Sony AI कैमरा के साथ आता है। यह फोन 5G कनेक्टिविटी और NFC सपोर्ट के साथ इस प्राइस रेंज में एक खास ऑप्शन बन जाता है। इसमें D6300 5G प्रोसेसर दिया गया है जो बेहतरीन परफॉर्मेंस ऑफर करता है और कंपनी का दावा है कि यह फोन 4 साल तक बिना लैग के स्मूथ चलता रहेगा। इसके अलावा, इसमें 5000 mAh की बैटरी है, जो लंबा बैकअप देती है। फोन में डुअल स्पीकर भी हैं, जो बेहतरीन ऑडियो देते हैं। इसकी कीमत अमेजन पर अभी 9,499 रुपये है।
ये भी पढ़ें : सावधान! बैंक के कॉल्स सीधे जाएंगे स्कैमर्स के पास और बैंक अकाउंट खाली, इस मैलवेयर से जरा बच के…
itel Color Pro 5G
itel Color Pro 5G जबरदस्त फीचर्स से लैस है, जिसका बैक पैनल काफी प्रीमियम लगता है। इसमें 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज है, जिसे मेमोरी फ्यूजन टेक्नोलॉजी के जरिए 12GB तक बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस में Dimensity 6080 प्रोसेसर है जो बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का AI डुअल रियर कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी है। इसकी कीमत अमेजन पर अभी 9,490 रुपये है।
Redmi 13C 5G
Redmi 13C 5G एक दमदार बजट स्मार्टफोन है जो स्टारलाइट ब्लैक कलर में आता है। इसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है, जो डेली यूज के लिए एक बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6100+ 5G प्रोसेसर है, जो इसे फास्ट 5G फोन बनाता है। इसके डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है, जो स्क्रॉलिंग और गेमिंग को स्मूद बनाता है। इसकी कीमत अमेजन पर अभी 8,999 रुपये है।
संबंधित खबरें
Apple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
8 hrs agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
2 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
2 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 days agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
2 days agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
3 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
3 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
3 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
3 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines