Phones Under 10000: Amazon ने सभी 5G फोन को एक जगह लाने के लिए 5G सुपरस्टोर लॉन्च किया है। इसलिए आपको सस्ते और बजट फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन की तलाश करने की जरूरत नहीं है। दिलचस्प बात यह है कि सस्ते स्मार्टफोन में भी आप सैमसंग जैसे ब्रांड का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। एक स्मार्टफोन की खरीद पर ब्लूटूथ ईयरबड भी मुफ्त मिलते हैं। ऑफर के तहत इन डिवाइस पर कैशबैक के साथ बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
इतना ही नहीं, डील में फोन को बंपर एक्सचेंज ऑफर में भी ऑर्डर किया जा सकता है। लेकिन एक्सचेंज ऑफर में छूट आपके पुराने फोन की स्थिति, ब्रांड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगी। आइए जानते हैं 5G सुपरस्टोर पर मिल रहे शानदार ऑफर।
यह भी पढ़े:OMG! ये है दुनिया का सबसे छोटा Flip फोन, एक साल के मोबाइल रिचार्ज जितनी है कीमत
Nokia G42 5G
कंपनी का यह फोन 4GB फिजिकल और 2GB वर्चुअल रैम के साथ आता है। इसकी कीमत 9,999 रुपये है, इस फोन को आप बैंक ऑफर में 1 हजार की छूट के साथ खरीद सकते हैं। फोन पर 500 रुपये तक का कैशबैक ऑफर भी दिया गया है। इस फोन को आप एक्सचेंज ऑफर के तहत 6000 रुपये से भी सस्ती कीमत पर खरीद सकते हैं। फीचर्स पर नजर डालें तो कंपनी फोन में 128GB स्टोरेज और स्नैपड्रैगन 480 प्लस प्रोसेसर दे रही है। फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है।
Samsung Galaxy M15 5G
4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 12,999 रुपये है। सेल में यह फोन 11,999 रुपये में आपका हो सकता है। इस पर 1000 रुपये की छूट पाने के लिए आपको एचडीएफसी या आईसीआईसीआई बैंक कार्ड से भुगतान करना होगा। कंपनी इस फोन पर 650 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। एक्सचेंज ऑफर में फोन 12,300 रुपये तक सस्ता हो सकता है। कंपनी फोन में 6000mAh की बैटरी दे रही है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप है।आपको बता दें यह डिवाइस डाइमेंशन 6100+ चिपसेट पर चलता है।
यह भी पढ़े: Vodafone Idea यूजर्स के लिए खुशखबरी; इन प्लान्स में बोनस है 5 GB डेटा बिल्कुल Free
Phones Under 10000: itel Color Pro 5G
6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 9,999 रुपये है। सेल में आप इस फोन को 750 रुपये तक के बैंक डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। कंपनी इस फोन पर 500 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। एक्सचेंज ऑफर में यह 9,450 रुपये तक और भी सस्ता हो सकता है। दिलचस्प बात यह है कि इस फोन के साथ आपको आईटेल टी11 प्रो ईयरबड्स मुफ्त मिलेंगे। फीचर्स पर नजर डालें तो कंपनी फोन में मेमोरी फ्यूजन के साथ 12GB तक रैम ऑफर कर रही है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा भी है।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
13 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
15 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
18 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
20 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines