ChatGPT Voice Feature: OpenAI द्वारा नवंबर 2022 में जब से ChatGPT को पेश किया गया है तब से ये तेजी से पॉपुलर हो रहा है। चैटजीपीटी की सफलता का सबसे ज्यादा श्रेय इसकी ह्यूमन-जैसे तरीके से फीडबैक देने और उन कार्यों को पूरा करने की क्षमता को जाता है जिन्हें पहले किसी व्यक्ति द्वारा ही किया जा सकता था। चैटबॉट को अगर आप सही कमांड देते हैं तो इससे आप न सिर्फ Essay और रिपोर्ट लिखवा सकते हैं, बल्कि संगीत भी बना सकता है, कविताएं लिखवा सकते है। हालांकि अब कंपनी ने इसमें एक और शानदार फीचर को जोड़ा है जिसके जरिए आप अब अपनी आवाज से भी इसे कंट्रोल कर सकते हैं।
वीडियो से भी समझिये कैसे करें यूज
ChatGPT Voice Feature
जी हां, कंपनी ने ChatGPT Voice Feature के नाम से यूजर्स के लिए एक शानदार फीचर रोल आउट किया है। यह सुविधा लोगों को टेक्स्ट के बजाय मौखिक बातचीत का के जरिए चैटजीपीटी के साथ बातचीत करने की सुविधा देती है। अब, यह वॉयस सुविधा सभी यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध है। बता दें कि पहले ये फीचर केवल पेड़ यूजर्स के लिए ही उपलब्ध था।
कैसे यूज करें ये फीचर?
चैटजीपीटी वॉयस फीचर का यूज करने के लिए, आपको अपने फोन पर ऐप डाउनलोड करना होगा। यहां आपको एक माइक आइकन दिखाई देगा। इस आइकन पर टैप करके आप इस फीचर को यूज कर सकते हैं, जिससे यूजर्स टाइप करने के बजाय चैटजीपीटी से बात कर सकेंगे।
वीडियो से भी जानें इस फीचर के बारे में
यूजर एक्सपीरियंस होगा शानदार
कंपनी का कहना है कि ये अपडेट चैटजीपीटी एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बना देगा। यह एआई के साथ बातचीत करने का एक बिल्कुल नया तरीका पेश करता है, जिससे यह और भी ज्यादा आकर्षक और सुविधाजनक हो जाता है।
स्पेशल स्पीच रिकग्निशन सिस्टम का किया यूज
चैटजीपीटी का वॉयस फीचर पांच अलग-अलग वॉइस का यूज करता है जिन्हें यूजर्स अपनी प्रिऑरिटीज के बेस पर चुन सकते हैं। इन वॉइस को बनाने के लिए OpenAI ने कई प्रोफेशनल वॉइस आर्टिस्ट के साथ सहयोग किया है। इसके अलावा कंपनी ने बोले गए शब्दों को टेक्स्ट में बदलने के लिए अपनी स्पेशल व्हिस्पर स्पीच रिकग्निशन सिस्टम का यूज किया है, जिससे चैटजीपीटी आपको आसानी से समझ सके।
वीडियो से भी जानें क्या है ChatGPT
हाल ही में आया था ये फीचर भी
OpenAI ने हाल ही में छात्रों के लिए चैटबॉट का यूज करके असाइनमेंट कॉपी तैयार करना और भी आसान बना दिया है क्योंकि एक नए अपडेट से यूजर्स सीधे ChatGPT पर पीडीएफ फाइलें अपलोड कर सकते हैं, और हम सभी ये बात अच्छे से जानते हैं कि इस फीचर का यूज छात्र क्रिएटिव तरीके से कैसे कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
5 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
7 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
9 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
22 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines