ChatGPT की बड़ी घोषणा, मुफ्त में बनेगी Ghibli Image; जानें कैसे?
ChatGPT Ghibli Image Free: चैटजीपीटी का स्टूडियो घिबली फीचर रोलआउट हो चुका है। सैम ऑल्टमैन की बड़ी घोषणा के तहत ये फीचर अब मुफ्त में उपलब्ध है।
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

ChatGPT Ghibli Image Free: क्या अभी तक आपने अपनी तस्वीर की घिबली इमेज बनाई है? अगर नहीं, तो देर किस बात की है? चैट जीपीटी से घिबली इमेज बनाने के लिए पैसे चुकाने होंगे ये सोचकर ट्रेंड से आप भी दूर हैं? अगर हां, तो OpenAI के चैटजीपीटी का इस्तेमाल फ्री में कर सकते हैं। इसके नए घिबली स्टाइल इमेज जनरेशन फीचर को कई लोग अपना रहे हैं। कंपनी की ओर से प्लेटफॉर्म पर इस फीचर को फ्री यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया और केवल 1 घंटे में मिलियन यूजर्स ने चैटजीपीटी का इस्तेमाल किया है।
अपनी तस्वीर को घिबली बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग चैट जीपीटी का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में कई बार ऐप डाउन की स्थिति भी उत्पन्न हुई है। हालांकि, सिर्फ एक घंटे में मिलियन यूजर्स का लॉगिन होना एक रिकॉर्ड बना चुका है, जिसके बारे में OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने घोषणा भी की है। अधिक यूजर्स का तेजी से बढ़ना एक अनोखा रिकॉर्ड बना चुका है। इस उपलब्धि की घोषणा CEO सैम ऑल्टमैन ने एक्स अकाउंट पर की है।
chatgpt image gen now rolled out to all free users!
— Sam Altman (@sama) April 1, 2025
OpenAI के GPT-4o मॉडल से Ghibli-स्टाइल इमेज जनरेटर चलता है जिसका इस्तेमाल पहले सिर्फ पेड सब्सक्राइबर्स ही कर सकते थे, लेकिन 29 मार्च 2025 से ये सुविधा मुफ्त कर दी जा चुकी है। अपनी तस्वीर को यूजर्स मुफ्त में Studio Ghibli से एनीमेशन स्टाइल इमेज बना सकते हैं।
the chatgpt launch 26 months ago was one of the craziest viral moments i’d ever seen, and we added one million users in five days.
we added one million users in the last hour.
— Sam Altman (@sama) March 31, 2025
कैसे बनाएं ChatGPT से Ghibli-स्टाइल इमेज?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: