हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ChatGPT का ये नया फीचर करेगा इंसानों की तरह बात, चुटकियों में होंगे कई काम

ChatGPT New Features: ChatGPT का नया वॉयस मोड मानव और मशीन के बीच बातचीत के तरीके को बदल सकता है। कंपनी जल्द ही इस नए फीचर को रोल आउट करने की तैयारी कर रही है। चलिए इसके बारे में जानें…

विज्ञापन

ChatGPT New Features: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। इसका बड़ा उदाहरण चैटजीपीटी है, जिसके यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है। OpenAI के इस चैटबॉट के दीवाने आपको आज हर जगह मिल जाएंगे। वहीं, OpenAI ने अब अपने इस ChatGPT के लिए एक नए फीचर की घोषणा की है। दरअसल कंपनी अब प्लेटफॉर्म पर बेहतरीन वॉयस मोड पेश करने जा रही है जो इंसानों की तरह बात करेगा। यह नया फीचर GPT-4o पर बेस्ड होगा, जो OpenAI का सबसे पावरफुल लैंग्वेज मॉडल है।

इस नए मोड में क्या है खास?

  • इंस्टेंट ट्रांसलेशन: यह मॉडल विभिन्न भाषाओं में बात करने वाले लोगों के बातचीत को रियल टाइम में ट्रांसलेट कर सकता है, जिससे बातचीत आसान हो जाती है।
  • मिनटों में मिलेगा जवाब: GPT-4o अपने अपने पिछले लैंग्वेज मॉडल से काफी तेज है, जिसका मतलब है कि आप तुरंत ही किसी भी सवाल का जवाब ले सकते हैं।
  • बेहतर समझ: यह मॉडल भाषा को बेहतर ढंग से समझता है और अधिक सटीक और रिलेवेंट रिस्पांस देता है।

इन यूजर्स को मिलेगा फायदा

ChatGPT Plus: यह नया वॉयस मोड शुरुआत में केवल ChatGPT Plus ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। इतना ही नहीं यह अभी भी एक अल्फा वर्जन है, जिसका मतलब है कि यह अभी भी टेस्टिंग फेज में है और इसमें कुछ लिमिटेशंस हो सकती हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें : Samsung, OnePlus के छूटे पसीने, Apple भी ला रहा है Foldable IPhone

फायदे और नुकसान भी जान लो…

नया वॉयस मोड AI तकनीक को एक कदम और आगे ले जाएगा। चैटजीपीटी का ये फीचर क्रांति लाने की क्षमता रखता है। यह लैंग्वेज सीखने, बिजनेस और पर्सनल रिलेशनशिप्स सहित कई क्षेत्रों में रिवोल्यूशन ला सकता है। हालांकि वॉयस डेटा को संभालने के लिए एक मजबूत सिक्योरिटी की जरूरत होगी। वहीं, कुछ का कहना है कि इस तकनीक का दुरुपयोग करने की संभावना भी है, जैसे कि मिसलीडिंग जानकारी फैलाना या लोगों को धोखा देना।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola