ChatGPT New Features: नवंबर 2022 में जब से OpenAI द्वारा ChatGPT को पेश किया गया है तब से ये तेजी से पॉपुलर हो रहा है। चैटजीपीटी की सफलता का सबसे ज्यादा श्रेय इसकी ह्यूमन-जैसे तरीके से प्रतिक्रिया देने और उन कार्यों को पूरा करने की क्षमता को जाता है जिन्हें पहले किसी व्यक्ति द्वारा ही किया जा सकता था। चैटबॉट को अगर आप सही कमांड देते हैं तो इससे आप न सिर्फ निबंध और रिपोर्ट लिखवा सकते हैं, बल्कि संगीत भी बना सकता है, कविताएं लिखवा सकते है। हालांकि अब जल्द ही, छात्र चैटबॉट का यूज करके असाइनमेंट्स काफी आसानी से बना पाएंगे।
पीडीएफ फाइलें कर सकेंगे अपलोड
शुरुआत में न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय जैसे कुछ विश्वविद्यालयों ने एआई चैटबॉट के यूज पर बैन लगा दिया था। हालांकि, जैसे-जैसे समय बीतता गया, शिक्षा क्षेत्र में भी चैटजीपीटी का यूज काफी बढ़ गया। अब, OpenAI ने छात्रों के लिए चैटबॉट का उपयोग करके असाइनमेंट कॉपी तैयार करना और भी आसान बना दिया है क्योंकि एक नए अपडेट से यूजर्स सीधे चैटजीपीटी पर पीडीएफ फाइलें अपलोड कर सकते हैं। और हम सभी ये बात अच्छे से जानते हैं कि इस सुविधा का यूज छात्र क्रिएटिव तरीके से कैसे कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Caviar ने पेश किया 86 लाख रुपये का 24k Gold IPhone, खूबियां देख आप भी हो जाएंगे दीवाने
डाटा एनालिसिस करना होगा आसान
मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स अब पीडीएफ फाइलें, डेटा फाइलें और अन्य फाइलें चैटजीपीटी पर अपलोड कर सकते हैं और उनका एनालिसिस कर सकते हैं। हालांकि, यह सुविधा अभी बीटा मोड में है और केवल चैटजीपीटी प्लस सदस्यों के लिए उपलब्ध है। यह सुविधा उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है जो बड़े डॉक्यूमेंट नहीं पढ़ना चाहते हैं और केवल उनसे कुछ विशेष जानकारी चाहिए।
ChatGPT Plus
OpenAI ने इस साल फरवरी में AI चैटबॉट का एक प्रीमियम संस्करण ChatGPT Plus लॉन्च किया था। मेम्बरशिप USD 20 प्रति माह से शुरू होती है, जो लगभग 1,650 रुपये है। चैटजीपीटी प्लस “फास्टर रिस्पांस स्पीड” और नए फीचर्स तक सबसे पहले एक्सेस देता है। इसके अलावा चैटजीपीटी प्लस यूजर्स को इस साल की शुरुआत में ओपनएआई द्वारा पेश किए गए नए-जीन एलएलएम जीपीटी-4 का भी एक्सपीरियंस मिलता है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
4 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
6 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
8 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
21 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines