अगर आप ChatGPT पर अपनी निजी बातें करते हैं और कभी यह हर रहता है कि फोन या लैपटॉप किसी दूसरे के हाथ लगने पर आपकी चैट कोई पढ़ सकता है, तो अब इसस बचने का नया तरीका मिल गया है. OpenAI ने ChatGPT में Locked Chats फीचर शुरू किया है. इसकी मदद से आप अपनी चुनिंदा बातचीत को सामान्य चैट हिस्ट्री और सर्च से छिपा सकते हैं. इन चैट को दोबारा खोलने के लिए 4 अंकों का PIN या बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की जरूत होगी. यह सुविधा उन लोगों के लि खासतौर पर काम की हो सकती है जो अपनी डिवाइस दूसरे लोगों के साथ शेयर करते हैं.
कौन-सी और कैसे चैट होगी लॉक?
Locked Chats का इस्तेमाल करने के बाद चुनी गई बातचीत सामान्य चैट हिस्ट्री, पिन की गई चैट और रेगुलर सर्च रिजल्ट में दिखाई नहीं देगी. इसका मतलब यह नहीं है कि चैट डिलीट हो जाएगी. बातचीत आपके अकाउंट में सेव रहेगी, लेकिन उसे देखने के लिए Projects के अंदर Locked chats सेक्शन में जाना होगा. यहां पहुंचने के लिए 4 अंकों का अकाउंट PIN या उपलब्ध डिवाइस ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करना होगा.
लॉक की गई चैट कहां मिलेगी?
किसी चैट को लॉक करने के बाद वह सामान्य लिस्ट में दिखाई नहीं देगी. उसे देखने के लिए ChatGPT में प्रोजेक्ट पर जाएं और Locked chats खोलें. इसके बाद पिन डालकर या सपोर्टेड डिवाइस पर Face ID, Touch ID से अपनी पहचान की पुष्टि करनी होगी. चैट खोलने के बाद भी वह स्थायी रूप से अनलॉक नहीं होती और सामान्य हिस्ट्री में वापस नहीं आती.
ChatGPT में चैट लॉक कैसे करें?
जिस बातचीत को सुरक्षित रखना है, उसे पहले ChatGPT में खोलें. अब चैट के पास दिए गए तीन डॉट वाले मेन्यू पर क्लिक करें और Lock chat का विकल्प चुनें. इसके बाद दोबारा Lock chat की पुष्टि करनी होगी. पहली बार फीचर इस्तेमाल करने पर 4 अंकों का पिन बनाने के लिए कहा जा सकता है. PIN सेट होने के बाद चैट Locked chats में चली जाएगी.
लॉक चैट को दोबारा कैसे खोलें?
लॉक की गई बातचीत देखने के लिए Projects में जाकर Locked chats खोलें. यहां अपना 4 अंकों का PIN डालें या अगर डिवाइस ऑथेंटिकेशन चालू है तो उसका इस्तेमाल करें. चैट खोलने के बाद आप उसमें बातचीत कर सकते हैं. काम खत्म होने पर Lock now विकल्प से इसे तुरंत फिर से लॉक भी किया जा सकता है. वेब और डेस्कटॉप पर कुछ स्थितियों में चैट अपने आप भी लॉक हो जाती है.
क्या Locked Chats पूरी तरह प्राइवेट हैं?
लोक्ड चैट को पूरी तरह सेफ या एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड चैट समझना सही नहीं होगा. ये फीचर मुख्य रूप से आपकी चुनी हुई बातची को सामान्य हिस्ट्री और सर्च को छिपाता है और उसे खोलने के लिए पिन मांगता है. यानी अगर कोई आपके खुले हुए ChatGPT अकाउंट या डिवाइस तक पहुंच भी जाए, तो सामान्य चैट लिस्ट में लॉक की गई बातचीत दिखाई नहीं देगी.
पिन भूल गए तो क्या होगा?
Locked Chats इस्तेमाल करने से पहले पिन को याद रखना बेहद जरूरी है. अगर आप पिन भूल जाते हैं और उसे रीसेट करते हैं, तो पुराने पिन से सुरक्षित सभी लॉक्ड चैट स्थायी रूप से डिलीट हो जाएंगी. इनके साथ लॉक की गई चैट में मौजूद वह मैमोरी और फाइलें भी हट सकती हैं जो सिर्फ पुराने पिन से सुरक्षित थीं. OpenAI के मुताबिक, इस प्रक्रिया को वापस नहीं किया जा सकता.
किन चैट को लॉक नहीं कर सकते?
हर तरह की बातचीत को Locked Chats में नहीं रखा जा सकता. Temporary Chats, Archived Chats, Group Chats और Shared Link से बनाई गई बातचीत को लॉक करने का विकल्प उपलब्ध नहीं है. इसके अलावा कुछ अन्य तरह की चैट, जैसे scheduled tasks या meeting recordings से जुड़ी बातचीत भी लॉक नहीं की जा सकती.
किन यूजर्स को मिलेगा फीचर?
ये फीचर कंपनी अब रोल आउट कर रही है. यह Free, Go, Plus, Pro, Business, Enterprise और Edu यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है. इसलिए अगर आपके ChatGPT में अभी लॉक चैट का ऑप्शन दिखाई नहीं दे रहा है तो संभव है कि फीचर आपके अकाउंच तक नहीं पहुंचा हो.
ये भी पढ़ें- ChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, अब एक साथ कई AI करेंगे काम, अब जल्दी मिलेगा सवालों का जवाब
संबंधित खबरें
Apple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
3 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
5 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
18 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
23 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
1 day agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines