ChatGPT Grok Ai Photo Trend: आजकल ज्यादातर लोग सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड को अपना रहे हैं। विभिन्न आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) ऐप का इस्तेमाल कर तस्वीर को अलग-अलग स्टाइल में क्रिएट कर रहे हैं। सिर्फ फोटो ही नहीं AI की मदद से हर दूसरा शख्स फोटो या वीडियो क्रिएट कर रहा है। इंस्टाग्राम, एक्स अकाउंट से लेकर फेसबुक, WhatsApp समेत अन्य सोशल प्लेटफॉर्म पर घिबली स्टाइल की तस्वीर खूब चर्चाओं में है। हालांकि, इस ट्रेंड से आपको खतरा हो सकता है।
जी हां, Ghibli स्टाइल इमेज को सोशल मीडिया पर शेयर करने से आपकी प्राइवेसी पर खतरा है। आज हम आपको 3 कारण बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप खुद AI फोटो का ट्रेंड छोड़ देंगे। आइए विस्तार से जानते हैं।
बैंक अकाउंट से निकल सकते हैं पैसे
आजकल बैंक से जुड़े काम को आसान करने के लिए कई लोग बैंकिंग सुविधा को अपनाते हैं। ऐसे में खुद का डेटा सुरक्षित रखना ज्यादा जरूरी हो जाता है। फेस रिकग्निशन, थर्ड पार्टी एक्सेस, तस्वीर या फिर लोकेशन आदि से बैंक खाते को खतरा हो सकता है। इसलिए अगर आप भी AI फोटो बना रहे हैं थोड़ा बचकर रहे वरना फ्रॉडस्टर्स के लिए बैंक खाते तक पहुंचना और आपके पैसे निकालना आसान हो सकता हैं।
1. AI से डेटा चोरी
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से डेटा स्टोरेज चोरी हो सकता है। दरअसल, जब आप एआई टूल का इस्तेमाल करके फोटो या वीडियो बनाते हैं तो सर्वर द्वारा डेटा स्टोरेज सेव कर लिया जा सकता है। सिक्योरिटी टाइट न होने पर एआई प्लेटफार्म से फोटो लीक भी हो सकती है।
2. थर्ड-पार्टी डेटा शेयरिंग
फ्री AI टूल्स की मदद से थर्ड-पार्टी डाटे शेयरिंग का खतरा हो सकता है। अगर थर्ड पार्टी ऐप मैसेज या कॉल का एक्सेस ले रहा है तो इससे बैंक अकाउंट को भी खतरा है। पर्सनल डेटा या ओटीपी एक्सेस के जरिए बैंक अकाउंट तक फ्रॉडस्टर्स पहुंच सकते हैं। इसके अलावा आप लोकेशन एक्सेस भी हासिल कर सकते हैं जिससे फोन हैक हो सकता है या डेटा का गलत इस्तेमाल भी हो सकता है।
3. फेस रिकग्निशन से डेटा चोरी
इतना ही नहीं, एआई फोटो के जरिए फेस रिकग्निशन एक्सेस भी आप खुद दे रहे हैं। ऐसे में बायोमेट्रिक्स डेटा चोरी हो सकती है। फ्रॉडस्टर इसका फायदा उठाकर बैंक खाते तक पहुंच सकते हैं। इसके अलावा अन्य पर्सनल जानकारी को भी बायोमेट्रिक पहचान के जरिए हासिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Ghibli Style इमेज का ट्रेंड हुआ पुराना! फ्री में ChatGPT से बनाएं 5 तरह की स्टाइलिश फोटो
संबंधित खबरें
Apple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
19 hrs agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
2 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
2 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 days agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
2 days agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
3 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
3 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
3 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
3 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines