आज के समय में Chat GPT का इस्तेमाल न केवल कॉलेज और स्कूल में पढ़ने वाले छात्र बल्कि ऑफिस में काम करने वाले कई लोग भी करते हैं। इसके जरिए किसी भी सवाल का जवाब लेना बहुत आसान है। केवल सवाल को इस चैटबॉट में लिखने के बाद कुछ समय इंतजार कर सही जवाब ले सकते हैं। Chat GPT को टक्कर देने के लिए गूगल जैसी मशहूर कंपनियां पूरी तरह से तैयार है। हाल ही में गूगल की ओर से Bard नाम से एक चैट बोर्ड जारी किया गया था। इसके बाद Bing को लेकर भी खूब चर्चाएं हुई थी। अब इंडियन वर्जन Lexi को लेकर लोग काफी ज्यादा उत्साहित हैं।
इंडियन Chat GPT Lexi को किसी विदेशी कंपनी नहीं बल्कि भारतीयों के द्वारा ही डिजाइन किया गया है। इसके जरिए न केवल भारतीय संस्कृति को समझ सकते हैं बल्कि जवाब पाना भी बहुत आसान है। इसे कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं आइए इसके बारे में जानते हैं।
Lexi को इस कंपनी ने किया लॉन्च
Chat GPT के इंडियन वर्जन को हमारे देश की एक बहुत ही मशहूर टेक कंपनी वेलोसिटी ने डिजाइन कर इसे तैयार किया है। इसी के साथ यह हमारे देश का पहला AI चैटबॉट के नाम से भी जाना जाएगा। Lexi को यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए इसमें कई ऐसे कंपोनेंट्स को जोड़ा गया है जो Chat GPT में भी देखने को नहीं मिलते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इसका इस्तेमाल करने के लिए केवल लॉगइन करने के बाद बगैर अकाउंट बनाए भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Useful Apps: क्या आपके फोन में हैं ये 5 ऐप्स? अगर नहीं, तुरंत करें डाउनलोड और जानें फायदा
इंडियन चैटबॉट Lexi क्यों है खास
इंडियन चैटबॉट के खास होने के पीछे की कई बड़ी वजहें हैं। इससे ई-कॉमर्स फाउंडर्स और बिजनेस इनसाइट्स में काम करने वाले लोगों को काफी मदद मिलने की उम्मीद है। सिर्फ इतना ही नहीं इसमें वेलोसिटी इनसाइट्स एनालिटिक्स टूल्स के अलावा कई अन्य चीजों को भी शामिल किया गया है। यह सभी टूल्स काफी काम के हैं। फाइनेंसियल टेक कंपनी वेलोसिटी के द्वारा इसे तैयार करने के कारण लोग इस पर भरोसा भी कर रहे हैं। अगर आप भी Chat GPT के जरिए किसी भी सवाल का जवाब लेते हैं तो ऐसे में इंडियन वर्जन चैटबॉट Lexi भी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।
ऐसे काम करता है इंडियन वर्जन AI चैटबॉट Lexi
वेलोसिटी के Lexi को भारत और दुनिया के सभी देशों के लोग इस्तेमाल कर सकते सकेंगे। यूजर्स सभी सवाल का जवाब आसानी से ले सके उन्हें किसी भी तरह की समस्या नहीं हो इसे ध्यान में रखते हुए Lexi और Chat GPT को इंट्रीग्रेटेड किया गया है। इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सही तरीके से काम करें इसके लिए इसमें वेलोसिटी इनसाइट्स और एनालिटिक्स टूल इन दोनों को ही शामिल किया गया है।
इन कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं इंडियन चैटबॉट Lexi
भारतीय टेक कंपनी वेलोसिटी शुरुआती समय से ही बाजार खर्च आय और व्यय पर नजर रखने का काम कर रही थी। इसके अलावा बिजनेस इनसाइट्स की जानकारी लेने के लिए लोग वेलोसिटी का इस्तेमाल करते थे। वहीं दूसरी तरफ वॉट्सऐप पर दैनिक व्यवसायिक रिपोर्ट के जरिए लेना काफी आसान है। कंपनी के द्वारा जारी चैटबॉट Lexi को भी इस सर्विस में शामिल किया गया है। ग्राहक इसके जरिए किसी भी सवाल का जवाब बहुत ही आसानी से ले सकेंगे।
इन ऐप्स पर ले सकेंगे जवाब
Lexi chatbot के जरिए Skype, WhatsApp और Messenger पर भी बहुत ही आसानी से जवाब ले सकेंगे। सिर्फ इतना ही नहीं इसे इस्तेमाल करने के लिए आम बोलचाल की भाषा में इंग्लिश शब्द टाइप कर सकते हैं। भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखते हुए इसमें डिजाइन करने के कारण भारी भरकम की जगह आसान शब्दों को पहचानने की क्षमता है। इसके अलावा नेचुरल लैंग्वेज में जवाब ले सकते हैं। अब आप समझ चुके होंगे कि इंडियन वर्जन Lexi chatbot कैसे काम करता है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
7 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
9 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
10 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
13 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
14 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines