CES 2025 Innovations: दुनिया का सबसे बड़ा टेक शो CES 2025, इस समय लास वेगास में चल रहा है। हर साल की तरह, इस बार भी इलेक्ट्रॉनिक्स में कुछ सबसे अजीबोगरीब और विचित्र इनोवेशन देखने को मिले हैं। जबकि कुछ इस दुनिया से बाहर की लगती हैं, इनमें से कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिन्हें देखकर आपको काफी हैरानी होगी कि क्या हमें वाकई इसकी जरूरत है? इस साल, ये टेक शो 7 जनवरी से 10 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है। चलिए हम आपको इस टेक शो में दिखे 3 सबसे जबरदस्त इनोवेशंस के बारे में बताएंगे…
TomBot Jennie
जेनी एक ‘इमोशनल’ रोबोट डॉग है जिसे टॉमबॉट ने पेश किया है। ये कैलिफोर्निया की एक कंपनी है जो “Emotional Support” रोबोटिक जानवर तैयार करती है। CES 2025 में ये डॉग सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहा है जो मेंटल हेल्थ प्रोब्लेम्स से जूझ रहे लोगों की मदद करने के लिए तैयार किया गया है। जेनी अधिकांश रोबोट कुत्तों की तुलना में ज्यादा रीयलिस्टिक दिखाई देता है और इसमें कई सेंसर लगे हैं जो इसे पालतू जानवरों जैसी हरकते करने में मदद करता है।
कुत्ते को हाथ लगाने पर ये धीरे से भौंकता भी है और अपनी पूंछ हिलाता है। इमोशनल सपोर्ट रोबोटिक डॉग उन स्टडीज को देखते हुए तैयार किया गया है कि कैसे एक साथी जानवर को सहलाने से स्ट्रेस कम हो सकता है। इस कुत्ते की कीमत $1,500 (1,28,500 रुपये से ज्यादा) है।
Walking Furniture
जापानी रोबोटिक्स कंपनी जिजाई ने तो CES में कमाल ही कर दिया। कंपनी ने चलने वाले फर्नीचर को पेश किया है, जो बिल्कुल एक लैंप जैसा है। Mi-Mo नाम के इस AI रोबोट में छह पैर हैं और इसके सिर पर एक लैंप है। यह एक AI रोबोट है। छह पैरों की मदद से ये रोबोट कमरे में आसानी से घूम सकता है। कंपनी का कहना है कि ये मॉडल अभी एक कोशिश है लेकिन फ्यूचर में ऐसे कई मॉडल्स आने को तैयार हैं जो आपके साथ बात भी करेंगे और इन में हाथ भी लगे होंगे।
Body-Scanning Health Mirror
फ्रांसीसी कंस्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी विथिंग्स ने CES 2025 में अपने बॉडी-स्कैनिंग हेल्थ मिरर को भी शो किया है जिसका नाम Omnia है। ये मिरर 360-डिग्री बॉडी स्कैनिंग करता है। कंपनी का दावा है कि Omnia केवल एक प्रोडक्ट नहीं है, बल्कि यह एक ट्रांस्फ़ॉर्मेशनल एक्सपीरियंस है जो डिजिटल हेल्थ अपॉर्चुनिटी की फिर से कल्पना करता है।
ये खास शीशा वजन, हार्ट हेल्थ, लंग हेल्थ, स्लीप एक्टिविटी और नुट्रिशन की जानकारी देता है। ये मिरर काफी इंटरैक्टिव है और इसे एक टच के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। यह वॉयस असिस्टेंट के साथ भी आता है।
ये भी पढ़ें : लाख रुपये वाले Smartphone का ये तगड़ा फीचर फ्री में करें इस्तेमाल, 5 हजार के फोन में भी करेगा काम
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
18 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
21 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
22 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines