CES 2025: सबसे बड़े टेक शो में होगा धमाल! नए 8K टीवी और AI कैसे बदलेगा खेल? जानें

CES 2025 Highlights: 7 जनवरी, 2025 से लास वेगास में सबसे बड़ा टेक शो होने जा रहा है जिसमें कई नए प्रोडक्ट्स देखने को मिल सकते हैं। चलिए इनके बारे में जानें

CES 2025 In January

CES 2025 In January: साल 2025 आ गया है और इसका मतलब है कि कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो यानी CES 2025 बस आने ही वाला है। साल के पहले सबसे बड़े टेक शो का लेटेस्ट एडिशन अगले हफ्ते 7 जनवरी, 2025 से लास वेगास में शुरू होगा, जहां कई बड़े ब्रांड अपने नए प्रोडक्ट्स और AI टूल्स पेश करेंगे जो साल के अंत में उपलब्ध हो सकते हैं। जहां 2024 में हमें नए-नए AI टूल्स और खास तरह के लैपटॉप और Bendable Phone देखने को मिले तो इस साल हम इन्हें एक लेवल और ऊपर जाते हुए देख सकते हैं। मार्केट में इस वक्त काफी तरह के AI चैटबॉट भी आ गए हैं, जो कई काम मिनटों में कर देते हैं, लेकिन टेक इवेंट में एक बार फिर कुछ अलग देखने को मिल सकता है, क्योंकि इस इवेंट में कई स्टार्टअप भी शामिल होंगे। चलिए जानें CES 2025 में क्या क्या खास हो सकता है…

CES 2025: कौन-कौन से नए प्रोडक्ट्स आएंगे?  

नेक्स्ट लेवल पर जाएगा AI

Google, OpenAI और यहां तक कि Apple ने भी पिछले कुछ महीनों में अपने AI टूल्स को पेश किया है और CES 2025 में और भी बहुत कुछ होने वाला है। कई विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ सालों में AI एजेंट हमारे जीवन पर कब्ज़ा कर लेंगे और यह इवेंट हमें इस बात की कुछ झलक दे सकता है कि यह टेक्नोलॉजी यूजर्स के लिए कैसे काम करेगी। हम रैबिट या ह्यूमेन AI पिन जैसे कुछ नए AI-सेंट्रिक हार्डवेयर भी देख सकते हैं।

रोलेबल डिस्प्ले वाले कई प्रोडक्ट्स

2025 में लैपटॉप सेगमेंट में AI फीचर्स शामिल हो जाएंगे और AI की पावर के साथ नए प्रोडक्ट मार्केट में आ सकते हैं। लैपटॉप पर रोल करने वाले स्क्रीन के बारे में सालों से चर्चा चल रही है और हो सकता है कि हम जनवरी में होने वाले इवेंट में आखिरकार इस टेक्नोलॉजी वाले कई प्रोडक्ट्स देखने को मिल सकते हैं। लेनोवो, HP, डेल और आसुस जैसे ब्रांड इस इवेंट में शामिल होंगे और पिछले एक साल में वे क्या काम कर रहे हैं, इस पर अपडेट शेयर करेंगे।

rollable displays Laptop

स्मार्ट होम में एप्पल की एंट्री

Apple 2025 में स्मार्ट होम मार्केट में एंटर कर सकता है और इसके साथ ही मौजूदा प्लेयर्स अपने नए प्रोडक्ट्स मार्केट में पेश कर सकते हैं। AI एक बार फिर से इकोसिस्टम का हिस्सा बनने जा रहा है, जिसमें स्मार्ट कैमरा, स्मार्ट डोर रिंग यूनिट और यहां तक कि रोबोट वैक्यूम क्लीनर भी इवेंट में शामिल होंगे।

8K टीवी  

इस साल ब्रांड 8K प्रीमियम टीवी लॉन्च करना जारी रखेंगे और CES 2025 में शायद हमें नए मॉडल देखने को मिल जाएंगे, लेकिन हर कोई एक ही सवाल पूछ रहा है, कि कुछ नया कहां है? लाइनअप में कुछ 4K ऑप्शन भी होंगे जो मिनी-एलईडी बैकलाइट टेक्नोलॉजी और QLED पैनल से लेस होंगे जो हर साल टीवी को पतला होने में मदद करते हैं। Sharp, Samsung, Hisense और LG जैसे बड़े ब्रांड कुछ खास ला सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ