CES 2024: लास वेगास में इस वक्त दुनिया का सबसे बड़ा टेक शो यानी CES चल रहा है। इस कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो में कई बड़े टेक दिग्गजों ने हिस्सा लिया है। यह शो कल 9 जनवरी को शुरू हुआ था जो 12 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान हजारों छोटी-बड़ी कंपनियां अपने नए नए शानदार गैजेट्स को Showcase कर रही हैं। हालांकि, शो के पहले दिन सबसे ज्यादा ध्यान LG और सैमसंग ने अपनी तरफ खींचा।
दरअसल डिस्प्ले सेगमेंट में कंपनी ने मानो तहलका मचा दिया है और यह कहना भी गलत नहीं होगा कि डिस्प्ले के मामले में तो एप्पल जैसा टेक दिग्गज भी पूरी तरह से सैमसंग पर निर्भर है। आज के समय में जब भी बात डिस्प्ले की होती है, तो सबसे ज्यादा सैमसंग का इस सेगमेंट पर कब्जा है। हालांकि LG भी कुछ कम नहीं है। वहीं बीते दिन दोनों कंपनियों ने ऐसे TV पेश करके सबको चौंका दिया जिसके आप आर पार देख सकते हैं। सीईएस 2024 में ट्रांसपेरेंट TV पेश किए हैं। आइये दोनों के बारे में विस्तार से जानते हैं और समझते हैं कि कैसे ये नॉर्मल टेलीविजन से अलग होने वाले हैं।
LG Signature OLED T Transparent smart TV
सबसे पहले बात करें LG कि तो CES 2024 में LG ने OLED और QLED स्मार्ट टीवी के अलावा OLED T नाम से एक ट्रांसपेरेंट TV Showcase किया है। इस टीवी में एक गिलास फिट किया गया है और इसके नीचे एक बॉक्स दिख रहा है। जिसे कंपनी ने टी-बार नाम दिया है। यहां आपको टीवी के सभी कंट्रोल और मौसम जैसी जानकारी मिलेगी। यह जीरो कनेक्ट बॉक्स से लैस है, जो वायरलेस तरीके से ऑडियो और वीडियो को स्मार्ट टीवी तक पहुंचाता है। LG सिग्नेचर OLED T स्मार्ट टीवी का प्राइस कितना होगा, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है, जिसे कंपनी आने वाले दिनों में शेयर करेगी। यह टीवी 2024 की दूसरी छमाही में मार्केट में आ सकता है।
ये भी पढ़ें : कौन है Emily Pellegrini? जिसका आज हर कोई दीवाना
Samsung Transparent micro LED TV
दूसरी तरफ सैमसंग भी ऐसी ही टेक्नोलॉजी पेश कर रहा है लेकिन खास बात यह है कि इस ट्रांसपेरेंट माइक्रो एलईडी में कोई भी LG जैसा टी-बार नहीं दिख रहा है। जो इसे LG से भी के कदम आगे ले जाता है। इसके अलावा कंपनी ने OLED टेलीविजन के लिए एक नई एंटी-ग्लेयर टेक्नोलॉजी भी ऐड की है, जो स्क्रीन की ब्राइटनेस को काफी कम कर देता है और नॉन-आइडियल लाइटिंगकंडीशन में भी बेहतर क्वालिटी देता है।
वीडियो में देखें टीवी का फर्स्ट लुक
नॉर्मल टेलीविजन से कैसे हैं अलग?
दोनों ही टीवी बहुत कमाल के हैं नॉर्मल टेलीविजन के साथ इनका कोई मुकाबला नहीं है। यह पूरी तरह से टीवी सेगमेंट को बदल कर रख देंगे। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि LG और सैमसंग इसे कब तक मार्केट में लेकर आते हैं। वहीं, भारतीय बाजार में अगर इनकी एंट्री होगी तो कंपनी इन्हें किस प्राइस पर पेश करेगी ये सबसे बड़ा सवाल बन गया है। अक्सर ऐसा देखा गया है कि भारतीय बाजार में प्राइस बहुत बड़ा फैक्टर रहा है जो किसी भी प्रोडक्ट को उठा या गिरा सकता है। अगर ऐसी टेक्नोलॉजी सस्ते में आई तो मार्केट में इसकी डिमांड जबरदस्त होगी।
ये भी पढ़ें : Instagram Reel नहीं हो रही Viral?
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
11 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
13 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines