Android Smartphone Security Risk: भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम यानी CERT-In ने हाल ही में करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए एक चेतावनी जारी की है और यह वार्निंग खासतौर पर एंड्राइड स्मार्टफोन का यूज करने वालों के लिए है। iPhone यूजर्स पूरी तरह से सेफ हैं। अगर आप भी कोई Android फोन या फिर Android टैबलेट यूज कर रहे हैं तो अभी आप इस वक्त बड़े खतरे में हैं। सुरक्षा एजेंसी का कहना है कि इस वक्त आपका पर्सनल डेटा भी खतरे में है। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें CERT-In इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत आता है।
OS में कई बड़ी खामियां
CERT-In ने अपनी एक हालिया रिपोर्ट में बताया है कि Android OS में कई बड़ी खामियां मिली हैं जिसका यूज करके हैकर्स आपके फोन से पर्सनल डिटेल्स और डेटा को चोरी कर सकते हैं। ऐसे में आप भी ये जरूर जान लें कि सुरक्षा एजेंसी ने कौन-कौन से Android वर्जन के लिए चेतावनी जारी की है।
इन Android वर्जन पर खतरा
- Android 12
- Android 12L
- Android 13
- Android 14
ये भी पढ़ें : iPhone में AI से लेकर नए OS तक, Apple आज करेगा कई बड़ी घोषणाएं
इन कंपोनेंट्स में खामियां
Cert-In की रिपोर्ट के अनुसार ये दिक्कतें Android में फ्रेमवर्क, Kernel, आर्म कंपोनेंट्स, इमेजिनेशन टेक्नोलॉजी, सिस्टम, गूगल प्ले सिस्टम अपडेट और क्वालकॉम के क्लोज्ड-सोर्स कंपोनेंट्स में खामियां मिली हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इन खामियों का इस्तेमाल करके हैकर आपके फोन को आसानी से हैक कर सकता है। एक बार फोन हैक हो जाने के बाद हैकर आपके फोन में मौजूद सारा डेटा डार्क वेब पर भी बेच सकते हैं। यही नहीं रिपोर्ट में कहा गया है कि हैकर्स आपके फोन में डिनायल ऑफ सर्विस कंडीशन को भी ऑन कर सकती है। इससे खतरे से बचने के लिए सुरक्षा एजेंसी ने यूजर्स को जितनी जल्दी हो सके Security Patch अपडेट करने की सलाह दी है।
Security Patch अपडेट कैसे करें?
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग्स में जाना होगा।
- इसके बाद Software Updates को सर्च करें और उसे खोल लें।
- इतना करने के बाद आपको एक Check for Updates ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- अगर यहां आपको कोई Update Available दिख रहा है तो तुरंत इसे डाउनलोड करें।
- एक बार अपडेट डाउनलोड हो जाने के बाद इनस्टॉल पर क्लिक करें।
- Security पैच इनस्टॉल करने के बाद फोन एक बार अपने आप Restart होगा।
- बस इतना करते ही आपका डिवाइस पहले से ज्यादा सिक्योर हो जाएगा।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines