भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम यानी CERT-In ने Apple डिवाइस को एफेक्ट करने वाली कई खामियों को लेकर हाई रिस्क वाली चेतावनी जारी की है। CIAD-2024-0027 के रूप में मार्क की गई, चेतावनी कई खामियों को दिखाता है जो iPads, Macs, iPhones और संबंधित सॉफ्टवेयर इकोसिस्टम की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करती है।
इन खामियों का इस्तेमाल करके हैकर्स आपके डिवाइस को एक्सेस कर सकते हैं, सेंसिटिव इनफार्मेशन चुराने या अफेक्टेड डिवाइस पर पूरा कण्ट्रोल भी हासिल कर सकते हैं। ऐसे में सरकार की साइबर सुरक्षा टीम ने यूजर्स से इन जोखिमों को कम करने और डिवाइस और सेंसिटिव डेटा दोनों की सुरक्षा के लिए जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
क्या हैं ये खामियां?
Cert-In के अनुसार ये खामियां iOS, iPadOS, macOS, Safari और tvOS सहित कई Apple ऑपरेटिंग सिस्टम में मौजूद हैं। साइबर हमलावर इन खामियों का फायदा उठा सकते हैं:
रिमोट कोड
CERT-In द्वारा जारी की गई चेतावनी में कहा गया है कि इन खामियों का यूज करके हैकर्स डिवाइस पर पूरा कंट्रोल और मैलवेयर इंस्टॉल करने से लेकर फोन के कोड भी एडिट कर सकते हैं। यहां तक कि आपके फोन को मालिसियस एक्टिविटी में भी यूज कर सकते हैं।
सेंसिटिव इनफार्मेशन
इन खामियों का यूज करके हैकर्स आपके पर्सनल डेटा जैसे पासवर्ड, कॉन्टेक्ट्स, ब्राउज़िंग हिस्ट्री और यहां तक कि फाइनेंसियल इनफार्मेशन को भी चुरा सकते हैं।
अफेक्टेड एप्पल सॉफ्टवेयर
सरकार ने सभी अफेक्टेड एप्पल सॉफ्टवेयर वर्जन की एक लिस्ट जारी की है। चलिए इस पर भी एक नजर डालते हैं…
- iOS और iPadOS: 16.7.8 और 17.5 से पहले के संस्करण
- macOS: 12.7.5 से पहले के वर्जन, 13.5.7 से पहले के वेंचुरा वर्जन और 14.5 से पहले के सोनोमा वर्जन
- सफारी: 17.5 से पहले के वर्जन
- एप्पल टीवी: 17.5 से पहले के वर्जन
ये भी पढ़ें : Vivo Y200 Pro 5G: सेगमेंट का सबसे पतला 3D Curved Display वाला फोन, कीमत भी कम
कैसे रखें अपने एप्पल डिवाइस को सेफ?
डिवाइस की सुरक्षा के लिए, CERT-In ने सभी Apple यूजर्स से अपने डिवाइस को लेटेस्ट वर्जन में तुरंत अपडेट करने का आग्रह किया है। अपने डिवाइस को अपडेट कैसे करें चलिए ये भी जानें…
iPhone और iPad
- सेटिंग्स > जनरल > सॉफ़्टवेयर अपडेट पर जाएँ।
- उपलब्ध लेटेस्ट अपडेट को डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
Mac
- Apple मेनू पर क्लिक करें और सिस्टम प्रैफरेंसेज चुनें।
- लेटेस्ट अपडेट को डाउनलोड और इंस्टॉल करने के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट पर जाएं और “Update Now” पर क्लिक करें।
Apple TV
- सेटिंग्स > जनरल > सॉफ्टवेयर अपडेट पर नेविगेट करें।
- लेटेस्ट अपडेट के लिए डाउनलोड और इंस्टॉल ऑप्शन सेलेक्ट करें।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines