भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम यानी CERT-In ने Apple डिवाइस को एफेक्ट करने वाली कई खामियों को लेकर हाई रिस्क वाली चेतावनी जारी की है। CIAD-2024-0027 के रूप में मार्क की गई, चेतावनी कई खामियों को दिखाता है जो iPads, Macs, iPhones और संबंधित सॉफ्टवेयर इकोसिस्टम की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करती है।
इन खामियों का इस्तेमाल करके हैकर्स आपके डिवाइस को एक्सेस कर सकते हैं, सेंसिटिव इनफार्मेशन चुराने या अफेक्टेड डिवाइस पर पूरा कण्ट्रोल भी हासिल कर सकते हैं। ऐसे में सरकार की साइबर सुरक्षा टीम ने यूजर्स से इन जोखिमों को कम करने और डिवाइस और सेंसिटिव डेटा दोनों की सुरक्षा के लिए जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
क्या हैं ये खामियां?
Cert-In के अनुसार ये खामियां iOS, iPadOS, macOS, Safari और tvOS सहित कई Apple ऑपरेटिंग सिस्टम में मौजूद हैं। साइबर हमलावर इन खामियों का फायदा उठा सकते हैं:
CERT-In द्वारा जारी की गई चेतावनी में कहा गया है कि इन खामियों का यूज करके हैकर्स डिवाइस पर पूरा कंट्रोल और मैलवेयर इंस्टॉल करने से लेकर फोन के कोड भी एडिट कर सकते हैं। यहां तक कि आपके फोन को मालिसियस एक्टिविटी में भी यूज कर सकते हैं।
इन खामियों का यूज करके हैकर्स आपके पर्सनल डेटा जैसे पासवर्ड, कॉन्टेक्ट्स, ब्राउज़िंग हिस्ट्री और यहां तक कि फाइनेंसियल इनफार्मेशन को भी चुरा सकते हैं।
अफेक्टेड एप्पल सॉफ्टवेयर
सरकार ने सभी अफेक्टेड एप्पल सॉफ्टवेयर वर्जन की एक लिस्ट जारी की है। चलिए इस पर भी एक नजर डालते हैं…
कैसे रखें अपने एप्पल डिवाइस को सेफ?
डिवाइस की सुरक्षा के लिए, CERT-In ने सभी Apple यूजर्स से अपने डिवाइस को लेटेस्ट वर्जन में तुरंत अपडेट करने का आग्रह किया है। अपने डिवाइस को अपडेट कैसे करें चलिए ये भी जानें…
- सेटिंग्स > जनरल > सॉफ़्टवेयर अपडेट पर जाएँ।
- उपलब्ध लेटेस्ट अपडेट को डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
Mac
- Apple मेनू पर क्लिक करें और सिस्टम प्रैफरेंसेज चुनें।
- लेटेस्ट अपडेट को डाउनलोड और इंस्टॉल करने के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट पर जाएं और “Update Now” पर क्लिक करें।
Apple TV
- सेटिंग्स > जनरल > सॉफ्टवेयर अपडेट पर नेविगेट करें।
- लेटेस्ट अपडेट के लिए डाउनलोड और इंस्टॉल ऑप्शन सेलेक्ट करें।