CERT-In Android Warning: भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) ने Android यूजर्स के लिए हाई-रिस्क वॉर्निंग जारी की है। इसके तहत Android 15, 14, 13, 12 और 12L में कई गंभीर खामियां (vulnerabilities) पाई गई हैं, जिनका फायदा उठाकर हैकर यूजर्स की सेंसिटिव जानकारी चुरा सकते हैं, सिस्टम पर ज्यादा कंट्रोल ले सकते हैं, खतरनाक कोड रन कर सकते हैं, या डिवाइस को क्रैश कर सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
इन यूजर्स को है खतरा?
यह सुरक्षा खामी सभी Android डिवाइस मेकर्स (OEMs) और उनके यूजर्स को प्रभावित कर सकती है। इस खतरे का हाई रिस्क (High) है, जिसका मतलब है कि हैकर्स आसानी से डेटा चुरा सकते हैं या डिवाइस में गड़बड़ियां पैदा कर सकते हैं।
ऐसे में अगर कोई हैकर इस खामी का फायदा उठाता है, तो वह आपके सेंसिटिव डेटा चुरा सकता है। डिवाइस पर पूरा कंट्रोल पा सकता है। मनमाने कोड रन करा सकता है, जिससे डिवाइस में गंभीर परेशानियां आ सकती हैं। इससे साथ ही ये आपके डिवाइस पर डिनायल ऑफ सर्विस (DoS) अटैक कर सकता है, जिससे डिवाइस काम करना बंद कर सकता है।
साइबर हमले से कैसे बचें?
- इसके लिए जरूरी है कि आप अपने डिवाइस को अपडेट करें। इसके लिए आपको लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट इंस्टॉल करना होगा, जिससे सिस्टम की खामियों को ठीक किया जा सके। इसके लिए आपको सेटिंग्स में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट में जाकर उपलब्ध अपडेट को शुरू करना होगा।
- इसके अलावा किसी भी ऐप को इस्ट्रॉल करने से पहले इसके सोर्स को चेक कर लें। किसी अननोन वेबसाइट या थर्ड-पार्टी स्टोर से ऐप डाउनलोड करने से बचें। Google Play Protect को ऑन करें। इसके लिए Settings के सिक्योरिटी ऑप्शन में जाकर Play Protect को ऑन करें, ताकि हानिकारक ऐप्स ब्लॉक किए जा सकें।
- किसी भी ऐप्स को परमिशन देने से पहले इसकी जांच करें कि कहीं ये आपका डेटा तो नहीं चुरा रहा है। इसे रोकने के लिए Settings में Apps सेक्शन मे परमिशन को चेक करें। ऐसे में आप पता कर सकते हैं कि कौन-कौन से ऐप्स आपके डेटा चुरा रहे हैं।
- इसके अलावा अनजान ईमेल, SMS या WhatsApp लिंक पर क्लिक न करें। हैकर्स फिशिंग तकनीकों का उपयोग कर आपका डेटा चुरा सकते हैं। अपने जरूरी डेटा का बैकअप क्लाउड स्टोरेज (Google Drive, OneDrive) या एक्सटर्नल स्टोरेज (हार्ड ड्राइव, USB) में रखें, ताकि साइबर अटैक के दौरान ये डेटा सुरक्षित रहे।
यह भी पढ़ें – Apple iPhone SE 4 Launch: सैमसंग के दाम पर खरीदें Apple iPhone, लॉटरी पक्की
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines