CERT-In Alert For Macbook: क्या आप भी एक Apple Macbook यूजर हैं तो अभी सावधान हो जाएं। सैमसंग फोन और आईफोन के लिए चेतावनी जारी करने के बाद अब इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम यानी CERT-In ने Apple macOS Sonoma यूजर्स के लिए एक अलर्ट भी जारी किया है। सरकार ने इसमें कुछ खामियों के बारे में जानकारी देते हुए एक High-Severity वाले बग की रिपोर्ट की है, जो यूजर्स की प्राइवेसी और सेंसिटिव इनफार्मेशन के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है।
CERT-In टीम ने बताया है कि ये बग macOS सोनोमा के अंदर रेंडरिंग के दौरान मिला है, जो हैकर्स को सिस्टम के Session Tracking का यूज करने की परमिशन दे रहा है। इसके जरिए हैकर्स सेंसिटिव इनफार्मेशन तक आसानी से पहुंच सकते हैं। साथ ही इस बग का फायदा उठा कर हैकर्स लैपटॉप में मौजूद पर्सनल डाटा, लॉगिन क्रेडेंशियल, फाइनेंशियल डिटेल्स या डिवाइस पर मौजूद कोई अन्य Confidential फाइल्स चुरा सकते हैं।
कैसे रखें अपने सिस्टम को सुरक्षित?
फटाफट करें अपडेट
Apple ने एक पैच जारी किया है जो macOS मोंटेरे 12.7.1, macOS वेंचुरा 13.2.1 और macOS बिग सुर 11.7.4 में इस बग को फिक्स करता है। जितनी जल्दी हो सके अपने मैक को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें।
ऑटोमेटिक अपडेट करें ऑन
अगर आप अपडेट करना भूल जाते हैं तो अपने लैपटॉप में ऑटोमेटिक अपडेट ऑप्शन को ऑन कर लें। सरकार ने भी यूजर्स को अपने macOS सिस्टम के लिए ऑटोमेटिक अपडेट ऑन करने की सलाह दी है।
वीडियो से जानें आपका Mac कितना सेफ
ये भी पढ़ें : Ad पर किया क्लिक और गंवा दिए 17 लाख रुपये
Firewall प्रोटेक्शन करें ऑन
यूजर्स को इन खतरों से बचने के लिए जितना जल्दी हो सके सिस्टम पर Firewall प्रोटेक्शन को भी ऑन कर लेना चाहिए। ये लैपटॉप की सिक्योरिटी में एक और लेयर ऐड कर देता है।
डाटा का लें बैकअप
अगर सरकार किसी ऐसे खतरे की चेतावनी जारी करती है तो तुरंत अपने सिस्टम का बैकअप भी लें, जिसके बाद यदि हैकर फाइल डिलीट भी कर दे तब भी आपका डाटा सिक्योर रहेगा।
वीडियो से जानें Top 5 Mac Security, Safety and Privacy Tips
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
14 mins ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 hr agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
4 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
5 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
6 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines