CCI imposes 213 Crore Fine on Meta: सोशल मीडिया दिग्गज मेटा जिसे पहले फेसबुक के नाम से जाना जाता था भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग यानी CCI ने इस पर 213.14 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई 2021 में वॉट्सऐप की प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट के चलते मेटा की डोमिनेंट मार्केट पोजीशन के दुरुपयोग के लिए की गई है।
डेटा शेयरिंग पर रोक
CCI ने वॉट्सऐप को निर्देश दिया है कि वह अपने यूजर्स से एकत्र किए गए डेटा को अन्य मेटा कंपनियों या उनके प्रोडक्ट्स के साथ विज्ञापन के उद्देश्य से शेयर न करे। इसके अलावा, वॉट्सऐप को अपनी नीति में यह साफ तौर से बताना होगा कि कौन-सा डेटा, किस मकसद से अन्य मेटा कंपनियों के साथ शेयर किया जाएगा।
CCI के एक्शन की इनसाइड स्टोरी
जनवरी 2021 में वॉट्सऐप ने यूजर्स को न्यू टर्म्स ऑफ सर्विस और प्राइवेसी पॉलिसी के बारे में सूचित किया था। इस अपडेट में मेटा के साथ डेटा शेयर करना अनिवार्य कर दिया गया था, जिससे यूजर्स को “Take-it-or-Leave-it” के बेस पर इस पॉलिसी को एक्सेप्ट करना पड़ा था। CCI ने इसे यूजर्स की ऑटोनोमी के खिलाफ और कंपटीशन एक्ट के उल्लंघन का मामला बताया है। आयोग का मानना है कि वॉट्सऐप ने अपनी डोमिनेंट पोजीशन का दुरुपयोग करते हुए करोड़ों यूजर्स पर गलत शर्तें थोपीं।
ये भी पढ़ें : Elon Musk के Starlink पर ‘डबल ब्रेक’? नेशनल सिक्योरिटी को खतरा तो दूसरी तरफ मुकेश अंबानी
वॉट्सऐप में होंगे बदलाव?
अब CCI ने मेटा और वॉट्सऐप को कई बदलाव लागू करने के निर्देश दिए हैं। जैसे वॉट्सऐप को अब स्पष्ट रूप से यूजर्स को यह बताना होगा कि कौन सा डेटा और किस उद्देश्य से शेयर किया जा रहा है। अगले 5 वर्षों तक वॉट्सऐप द्वारा मेटा को यूजर डेटा केवल विज्ञापन उद्देश्यों के लिए शेयर करने की परमिशन नहीं होगी। यूजर्स को यह ऑप्शन देना होगा कि वे अपने डेटा को मेटा कंपनियों के साथ शेयर करना चाहते हैं या नहीं।
मेटा को तगड़ा झटका
भारत मेटा के लिए सबसे बड़ा मार्केट है, जहां वॉट्सऐप के 50 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं और मेटा का कुल यूजर बेस 1 अरब से ज्यादा है। CCI के इस फैसले से मेटा की डेटा-ड्रिवेन बिजनेस स्ट्रेटेजीज पर गहरा असर पड़ सकता है।
संबंधित खबरें
WhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 hr agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
21 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
23 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines