हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

कार में डैशकैम लगाने के हैं कई फायदे, चालान से लेकर एक्सीडेंट तक के मामलों में करेगा मदद

Benfits of Dashcam in cars: कार के डैशकैम लगवाने की सोच रहे हैं, तो इससे जुड़े फायदे जरूर जान लें। ये कई सिचुएशन में आपके लिए पुख्ता सबूत के तौर पर काम कर सकता है।

विज्ञापन
Car dashcam

Benfits of Dashcam in cars: किसी भी गाड़ी या कार को खरीदने के बाद लोग कई तरह के एसेसरीज और गैजेट्स लगाते हैं। कार में लगाया जाने वाला ऐसा ही एक  गैजेट है डैशकैम। इसे कार में लगाने के कई फायदे हैं। दरअसल, ये एक तरह का कैमरा है, जो विंडस्क्रीन के जरिए रोड व्यू रिकॉर्ड करता है।

डैशकैम लगवाने के हैं कई फायदे

कार में लगा डैशकैम आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकता है। अगर आपका गलत चालान कटता है तो डैशकैम में रिकॉर्ड हुआ वीडियो आपके लिए एक सबूत हो सकता है।  इतना ही नहीं अगर अचानक से कोई एक्सीडेंट हो जाए, तब भी डैशकैम में रिकॉर्ड हुए वीडियो के जरिए सच साबित किया जा सकता है। इसके अलावा इसपर लगे जीपीएस लोकेशन को ट्रेस करना आसान  हो जाता है।

कैसे काम करता है डैशकैम

कार के विंडस्क्रीन पर डैशकैम को विदेशों में खूब इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में डैशकैम के कई फायदे हो सकते हैं। गाड़ी के ऑटोमैटिक स्टार्ट होते ही डैशकैम का कैमरा अपने आप रिकॉर्डिंग शुरू कर देता है। ये एक ऐसा कैमरा है , जिसमें GPS कनेक्टिविटी भी मिलती है। ऐसे में कभी एक्सीडेंट होने पर ये आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।

अपने कार में लगवाएं कैसा डैशकैम

अपने कार में डैशकैम लगवाने की सोच रहे हैं तो इसकी कीमत जानना आपके लिए जरूरी है। ये ऑनलाइन 3,000 से 60,000 तक की कीमत में आसानी से मिल सकता है। आप चाहें तो किसी एसेसरीज शॉप से भी इसे खरीद सकते हैं। आपको 10 हजार तक की कीमत में अच्छी क्वालिटी के डैशकैम मिल जाएंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें