हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Canva इवेंट में नए फीचर्स हुए लांच, मिलेगा नया प्रोफेशनल लुक, जानें इसकी खूबियां

अमेरिका में लॉस ऐंजिलिस के सोफी स्टेडियम में हुए कैनवा क्रिएट 2025 इवेंट में Canva ने अपने अब तक के सबसे बड़े प्रोडक्ट विजुअल सूट 2.0 को लॉन्च किया। आइए जानते हैं इसके मुख्य फीचर्स के बारे में…

विज्ञापन
Canva

Canva एक ऐसा ऑनलाइन डिजाइन और विज़ुअल प्लेटफॉर्म है, जो दुनिया के किसी भी व्यक्ति को ग्राफिक डिजाइन, प्रेजेंटेशन, पोस्टर, सोशल मीडिया पोस्ट आदि बनाने में मदद करता है। अमेरिका में लॉस ऐंजिलिस के सोफी स्टेडियम में हुए कैनवा क्रिएट 2025 इवेंट में Canva ने अपने अब तक के सबसे बड़े प्रोडक्ट विजुअल सूट 2.0 को लॉन्च किया। यह एक ऐसा ऑल-इन-वन प्लैटफॉर्म है जो डिजाइन, कोडिंग, स्प्रेडशीट्स AI और दूसरे जरूरी टूल्स को एक साथ लाता है।

विजुअल सूट 2.0 क्या है?

विजुअल सूट 2.0 एक ऐसा वर्कस्पेस है, जो कई तरह के कामों को एक ही जगह पर करने की सुविधा देता है। चाहे आपको प्रेजेंटेशन बनाना हो, डेटा को आकर्षक चार्ट में बदलना हो, इंटरैक्टिव वेबसाइट डिजाइन करनी हो या तस्वीरों को प्रोफेशनल लुक देना हो। यह सब अब Canva पर हो सकता है। कंपनी की CEO मेलानी पार्किन्स ने इसे सबसे बडा लॉन्च बताया। यह टूल अलग-अलग सॉफ्टवेयर्स के बीच स्विच करने की जरूरत को खत्म करता है।

मुख्य फीचर्स क्या हैं?

डेटा को बनाएं आकर्षक

1. मैजिक चार्ट्सः यह आपके डेटा को स्कैन करके उसे बार चार्ट्स पाई चार्ट्स या इन्फ्रोग्राफिक्स में बदल देता है।
2. मैजिक इनसाइट्सः यह डेटा से महत्वपूर्ण जानकारी निकालकर हाईलाइट करता है।

Canva Code

1. कोडिंग नहीं आती है, तो भी इंटरैक्टिव कंटेंट बना सकते हैं।
2. बस बताएं कि क्या चाहिए और यह उसे तैयार कर देगा।
3. आप कैलकुलेटर, फॉर्म्स या मैप्स जैसे फीचर्स बना सकते हैं जो डिजाइन में एम्बेड हो सकते हैं।

Canva AI

1. यह वॉइस-इनेबल्ड असिस्टेंट है, जो काम तेज करता है।
2. वॉइस कमांड फीचर से बोलकर डिजाइन बना सकते हैं।
3. इसके मैजिक राइट से सोशल मीडिया पोस्ट्स या मार्केटिंग कॉपी जेनरेट कर सकते हैं।

Photo Editor

1. फोटो एडिटर एआई से तस्वीरों को प्रोफेशनल बनाता है।
2. पॉइंट-एंड-क्लिक से ऑब्जेक्ट हटाएं, बैकग्राउंड बदलें, या लाइटिंग सुधार सकते हैं।
3. AI ऑटोमैटिक फोटो एडिटर ऑनलाइन फ्री आसानी से ऑनलाइन इमेज एडिट कर सकता है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें