Canva एक ऐसा ऑनलाइन डिजाइन और विज़ुअल प्लेटफॉर्म है, जो दुनिया के किसी भी व्यक्ति को ग्राफिक डिजाइन, प्रेजेंटेशन, पोस्टर, सोशल मीडिया पोस्ट आदि बनाने में मदद करता है। अमेरिका में लॉस ऐंजिलिस के सोफी स्टेडियम में हुए कैनवा क्रिएट 2025 इवेंट में Canva ने अपने अब तक के सबसे बड़े प्रोडक्ट विजुअल सूट 2.0 को लॉन्च किया। यह एक ऐसा ऑल-इन-वन प्लैटफॉर्म है जो डिजाइन, कोडिंग, स्प्रेडशीट्स AI और दूसरे जरूरी टूल्स को एक साथ लाता है।
विजुअल सूट 2.0 एक ऐसा वर्कस्पेस है, जो कई तरह के कामों को एक ही जगह पर करने की सुविधा देता है। चाहे आपको प्रेजेंटेशन बनाना हो, डेटा को आकर्षक चार्ट में बदलना हो, इंटरैक्टिव वेबसाइट डिजाइन करनी हो या तस्वीरों को प्रोफेशनल लुक देना हो। यह सब अब Canva पर हो सकता है। कंपनी की CEO मेलानी पार्किन्स ने इसे सबसे बडा लॉन्च बताया। यह टूल अलग-अलग सॉफ्टवेयर्स के बीच स्विच करने की जरूरत को खत्म करता है।
1. मैजिक चार्ट्सः यह आपके डेटा को स्कैन करके उसे बार चार्ट्स पाई चार्ट्स या इन्फ्रोग्राफिक्स में बदल देता है।
2. मैजिक इनसाइट्सः यह डेटा से महत्वपूर्ण जानकारी निकालकर हाईलाइट करता है।
1. कोडिंग नहीं आती है, तो भी इंटरैक्टिव कंटेंट बना सकते हैं।
2. बस बताएं कि क्या चाहिए और यह उसे तैयार कर देगा।
3. आप कैलकुलेटर, फॉर्म्स या मैप्स जैसे फीचर्स बना सकते हैं जो डिजाइन में एम्बेड हो सकते हैं।
1. यह वॉइस-इनेबल्ड असिस्टेंट है, जो काम तेज करता है।
2. वॉइस कमांड फीचर से बोलकर डिजाइन बना सकते हैं।
3. इसके मैजिक राइट से सोशल मीडिया पोस्ट्स या मार्केटिंग कॉपी जेनरेट कर सकते हैं।
1. फोटो एडिटर एआई से तस्वीरों को प्रोफेशनल बनाता है।
2. पॉइंट-एंड-क्लिक से ऑब्जेक्ट हटाएं, बैकग्राउंड बदलें, या लाइटिंग सुधार सकते हैं।
3. AI ऑटोमैटिक फोटो एडिटर ऑनलाइन फ्री आसानी से ऑनलाइन इमेज एडिट कर सकता है।