Calling में हो गया बड़ा बदलाव! ट्रायल शुरू, स्कैमर्स की होगी छुट्टी

Calling Name Presentation Service in India: आप भी फर्जी कॉल्स से तंग आ गए हैं, तो सरकार की ये खास सर्विस के बारे में जानकर आप भी खुश हो जाएंगे। यही नहीं इसके आने के बाद आपको ट्रूकॉलर की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

Calling Name Presentation Service in India

Calling Name Presentation Service in India: क्या आप भी फोन पर रोजाना आने वाले फ्रॉड कॉल्स से परेशान हो गए हैं? अगर हां, तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल सरकार ने फ्रॉड कॉल्स को रोकने के लिए कुछ समय पहले कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन सर्विस (CNAP) शुरू करने की बात कही थी जिसका अब ट्रायल शुरू हो गया है। कहा जा रहा है कि इससे फ्रॉड कॉल करने वालों की मिनटों में पहचान हो जाएगी। हालिया रिपोर्ट के अनुसार टेलिकॉम कंपनियों ने हरियाणा और मुंबई में इन सर्विस का ट्रायल भी शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

जल्द पूरे देश में शुरू होगी सर्विस  

ट्रायल पूरा होते ही इसे सभी के लिए रोलआउट किया जा सकता है। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि ये सर्विस ट्रूकॉलर की तरह ही काम करेगी, जिसमें कॉल करने वाले का असली नाम दिखाई देगा। बता दें कि ये कॉल पर वही नाम शो करेगा जो किसी ने सिम खरीदते समय आईडी दी थी, जबकि ट्रूकॉलर में ऐसी कोई सुविधा नहीं मिलती। इससे कहीं न कहीं ये सर्विस ट्रूकॉलर की भी मुश्किलें बढ़ा सकता है।

विज्ञापन

Calling Name Presentation Service in India

विज्ञापन

स्कैमर्स की होगी छुट्टी

बता दें कि इस सर्विस को लागू करने के लिए सरकार ने टेलीकॉम ऑपरेटर पर का दबाव डाला है। यूजर्स के लिए तो ये सर्विस काफी फायदेमंद होने वाली है, जो आपको फ्रॉड कॉल से बचाएगी। इतना ही नहीं इससे फेक इंटरनेशनल कॉल को ब्लॉक करने में भी काफी मदद मिलने वाला है। दरअसल पिछले कुछ वक्त से लोगों को अनजान नंबर से मैसेज और कॉल मिल रहे हैं जहां लोन लेने, क्रेडिट कार्ड लेने या सिम कार्ड KYC के नाम पर हजारों लोगों को टारगेट किया जा रहा है।

आ रही है नई नंबर की सीरीज

कुछ लोगों को तो स्कैमर्स फर्जी बैंक कॉल्स करके भी निशाना बना रहे हैं। इसके लिए भी सरकार एक नई बर की सीरीज ला रही है जिससे असली बैंक और प्रमोशनल कॉल्स की पहचान की जा सकेगी। वहीं, ये नई CNAP सर्विस आने के बाद नंबर की पहचान के लिए आपको कोई भी थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत नहीं होगी। यही नहीं इस सर्विस के आने से आपका डाटा भी सिक्योर रहेगा क्योंकि नंबर की पहचान करने वाले ये ऐप्स हमारे पर्सनल डाटा को बह कहीं न कहीं यूज कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ