Calling display changed: पिछले कुछ दिनों में कई Android यूजर्स चौंक गए जब उनके फोन का डायलर इंटरफेस अचानक बदल गया। हैरानी की बात यह रही कि यह बदलाव बिना किसी ऐप अपडेट या परमिशन के हुआ। जैसे ही इंटरनेट दोबारा कनेक्ट हुआ, लोगों ने देखा कि उनका फोन ऐप अपने आप नए डिजाइन में बदल गया। इसी कारण सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने नाराज़गी जाहिर की।
फोन ऐप और कॉल लॉग का नया डिजाइन
Google ने फोन ऐप का पूरा लेआउट बदल दिया है। अब कॉल लॉग में पुरानी तरह की ग्रुपिंग लिस्ट नहीं दिखती, बल्कि हर कॉल अलग-अलग दिखाई देती है। कॉल हिस्ट्री और फेवरेट कॉन्टैक्ट्स को एक ही जगह, यानी होम टैब में जोड़ा गया है। साथ ही कॉल्स अब गोल किनारों वाले कार्ड्स में दिखाई देती हैं। इसके अलावा एक नया फिल्टर सिस्टम भी दिया गया है, जिससे मिस्ड कॉल, स्पैम और कॉन्टैक्ट्स को आसानी से अलग किया जा सकता है।
कॉल रिसीव करने के नए कंट्रोल्स
इन-कॉल स्क्रीन पर भी बड़े बदलाव किए गए हैं। अब कॉल रिसीव या कट करने के लिए बड़े गोल और आयताकार बटन दिए गए हैं। साथ ही नया जेस्चर सिस्टम भी जोड़ा गया है, जिससे कॉल उठाने या काटने के लिए यूजर्स स्वाइप और टैप दोनों विकल्प इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- WhatsApp ला रहा है नया फीचर, मिस्ड कॉल के बाद तुरंत भेज सकेंगे वॉइस मैसेज
यूजर्स नाराज
इस बदलाव को Google ने सर्वर-साइड एक्टिवेशन से लागू किया है। यानी किसी भी ऐप अपडेट के बिना इंटरफेस बदल गया। Reddit और X पर कई यूजर्स ने लिखा कि यह बदलाव उन्हें कन्फ्यूजिंग और अनावश्यक लगा। हालांकि, कुछ लोगों ने नए डिजाइन की तारीफ भी की और कहा कि यह पहले से ज्यादा साफ और मॉडर्न दिखता है।
लोगों के ऐसे रिएक्शन
Google की सफाई
Google का कहना है कि यह नया डिजाइन यूजर रिसर्च पर आधारित है। कंपनी ने 18,000 से ज्यादा लोगों पर स्टडी की और पाया कि Material 3 Expressive Design से यूजर्स जरूरी बटन और जानकारी जल्दी पहचान लेते हैं। इसी वजह से यह डिजाइन सबसे पहले Phone ऐप में लाया गया है। Google ने साफ किया है कि जल्द ही यही बदलाव Messages, Contacts, Gmail और Photos जैसे दूसरे ऐप्स में भी देखने को मिलेंगे।
कैसे पाएं यह नया इंटरफेस
अगर आपके पास Google Phone ऐप का वर्जन 186 है, तो आपको यह नया डिजाइन मिल सकता है। ऐप की सेटिंग्स में जाकर आप Gestures और Navigation को अपनी सुविधा के अनुसार सेट कर सकते हैं। हालांकि, फिलहाल पुराने डिजाइन पर वापस जाने का कोई विकल्प उपलब्ध नहीं है।
ये भी पढ़ें- अब बिना नेटवर्क या Wifi के भी कर सकेंगे WhatsApp कॉल, कैसे करेगा काम
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines