ICR Service India: फोन 10 हजार का हो या 1 लाख का, अगर फोन में सही नेटवर्क नहीं हैं तो दोनों ही किसी काम के नहीं हैं। कई बार तो ऐसा भी होता है नेटवर्क बिलकुल ही गायब हो जाते हैं लेकिन DoT ने अब एक खास सर्विस शुरू की है जिसके बाद मोबाइल नेटवर्क न होने पर भी आप कॉल कर सकेंगे। जी हां, कंपनी ने एक नई सुविधा शुरू की है जिसे इंट्रा सर्कल रोमिंग यानी ICR कहा जा रहा है। इस सर्विस के आने से अब अगर नेटवर्क गायब हो जाए, तो भी आप कॉल कर सकते हैं। इस सर्विस को आप बीएसएनएल, जियो और एयरटेल के SIM कार्ड पर इस्तेमाल कर सकते हैं, जो इमरजेंसी में लाइफ सेवर साबित हो सकती है। चलिए पहले जानें कैसे काम करता है ICR…
कैसे काम करता है ICR?
दरअसल, ICR सर्विस मोबाइल नेटवर्क गायब होने पर आसपास उपलब्ध अन्य नेटवर्क जैसे, जियो का ग्राहक एयरटेल के नेटवर्क से जुड़ जाएगा। खास बात यह है कि इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको कोई एक्स्ट्रा पैसे देने की जरूरत नहीं है। हालांकि, यह सर्विस हर वक्त उपलब्ध नहीं होगी, बल्कि इसे सिर्फ इमरजेंसी में डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस यानी DoT द्वारा शुरू किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : लो भाई अब WhatsApp Status में भी लगा सकेंगे गाने, कंपनी ला रही है कमाल का फीचर
2024 में हुई थी टेस्टिंग
बता दें कि इस सर्विस की टेस्टिंग 2024 में तमिलनाडु के तूफान के दौरान की गई थी। तूफान से अफेक्टेड एरिया में जब स्थानीय नेटवर्क काम नहीं कर रहा था, तब ICR के जरिए लोगों ने कॉल की थी। इससे न सिर्फ स्थानीय लोगों को मदद मिली, बल्कि उन लोगों को भी राहत मिली जो तमिलनाडु में उस दौरान ट्रेवल कर रहे थे।
ICR Vs Satellite Service
ICR और सैटेलाइट सर्विस में सबसे बड़ा अंतर प्राइस और एक्सेसिबिलिटी का है। जहां सैटेलाइट कॉलिंग सुविधा काफी ज्यादा महंगी है, तो ICR फ्री में नेटवर्क साझा करती है। इतना ही नहीं ICR मौजूदा टेलीकॉम नेटवर्क को यूज करता है, जिससे कोई नया डिवाइस या एक्स्ट्रा सेटअप की जरूरत नहीं पड़ती। ICR को खास तौर से इमरजेंसी के लिए डिजाइन किया गया है और सैटेलाइट सर्विस की तुलना में इसे ज्यादा तेजी से लागू किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
4 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
6 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
8 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
11 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines