Call Forwarding Scam: देश में इन दिनों साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्कैमर्स भी अब स्कैम के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं लिंक और OTP के जरिए तो आपने स्कैम के बारे में सुना ही होगा लेकिन क्या आप जानते हैं अब एक कोड दर्ज करने पर भी आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है। जी हां, स्कैमर्स कॉल फॉरवार्डिंग के जरिए भी आजकल स्मार्टफोन यूजर्स को निशाना बना रहे हैं। आइये जानते हैं इस स्कैम के बारे में…
कैसे काम करता है ये स्कैम?
स्कैमर सबसे पहले विक्टिम को कॉल करता है और विक्टिम के मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर या इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर का कस्टमर सर्विस रिप्रेजेन्टेटिव होने का दावा करते हैं। जिसके बाद स्कैमर विक्टिम को बताता है कि उनके अकाउंट से छेड़छाड़ की गई है या उनके सिम कार्ड में कोई समस्या है। इसके बाद स्कैमर विक्टिम से कहता है कि समस्या को ठीक करने के लिए उन्हें एक कोड डायल करना होगा। यह कोड आमतौर पर *401# होता है जिसके बाद एक फोन नंबर शो होता है।
वीडियो से भी जानें Call Forwarding Scam
Forward हो जाएंगे कॉल्स
जब पीड़ित एक बार कोड डायल कर देता है, तो शख्स के फोन पर कॉल फॉरवार्डिंग सर्विस शुरू हो जाती है और आने वाली सभी कॉल्स स्कैमर के नंबर पर ट्रांसफर हो जाते हैं। स्कैमर इसके बाद पीड़ित की सभी इनकमिंग कॉल्स को ब्लॉक कर सकता है, जिसमें बैंक और अन्य वित्तीय संस्थानों से आने वाली कॉल्स भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें : अब मौत की भी ‘भविष्यवाणी’ करेगा AI Tool! जानिए कैसे?
बैंक कॉल को कर सकते हैं इंटरसेप्ट
स्कैमर के हाथ में जब कॉल का कंट्रोल आ जाता है तो वे इस जानकारी का यूज करके विक्टिम के अकाउंट से पैसे या डाटा कुछ भी चुरा सकता है। उदाहरण के लिए, स्कैमर्स विक्टिम के बैंक कॉल को इंटरसेप्ट कर सकते हैं और एक वन-टाइम पासवर्ड भी ले सकते हैं जो लेनदेन के लिए जरूरी है। इसके बाद स्कैमर इस OTP का यूज करके विक्टिम के अकाउंट को खाली कर सकता है।
इस वीडियो से जानें Call Forwarding स्कैम से बचने का तरीका
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
6 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
8 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
9 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
11 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines