Buying vs Renting AC Which is the Better Option: गर्मियां आ गई हैं और अब दिन का तापमान लगभग 42 से 45 डिग्री तक पहुंच जाता है। ऐसे में दिन के समय घर में ऐसा लगता है मानो किसी ने भट्टी में डाल दिया हो। वहीं, अगर आपका रूम टॉप फ्लोर पर है तो ऐसे लगता है मानो आप किसी हीट चैम्बर में बैठे हैं। ऐसी स्थिति में ज्यादातर लोग AC या कूलर खरीदने के बारे में सोचने लगते हैं, जिसमें आज बहुत से लोगों की पहली पसंद AC बन गया है।
हालांकि अब तो समय ऐसा आ गया है कि आपको AC खरीदने की भी जरूरत नहीं है। जी हां, आप इसे रेंट पर भी ले सकते हैं। कई ऑनलाइन प्लेटफार्म और ऑफलाइन मार्केट में आपको काफी कम कीमत पर AC रेंट पर मिल जाएंगे लेकिन इसे लेकर मन में काफी डाउट रहते हैं। जहां नए AC के लिए आपको ज्यादा पैसे देने होंगे, जबकि एसी रेंट पर लेने पर आप कम कीमत में ठंडी हवा का मजा ले सकते हैं। ऐसे में सवाल ये है कि ज्यादा फायदा किसमें है? तो चलिए आज इसी के बारे में जानते हैं…
रेंट पर लें AC?
सबसे पहले बात करते हैं अगर आप रेंट पर AC लेते हैं तो इसके क्या फायदे हैं, तो बता दें इसके लिए आपको पहले फिक्स्ड सिक्योरिटी अमाउंट सर्विस प्रोवाइडर को देना होगा। इसके साथ ही आपको हर महीने इसका रेंट देना होगा। ऑफलाइन अगर आप AC रेंट पर लेते हैं तो हर महीने आपको लगभग 1000 रुपये से 2000 रुपये के बीच देने होंगे जबकि ऑनलाइन कुछ साइट्स पर इसका रेंट 3000 रुपये तक देखने को मिल रहा है।
यह रेंट आपके एरिया, AC के ब्रांड पर भी डिपेंड करता है। हालांकि विंडो AC कम रेंट पर मिल जाते हैं। देखा जाए तो अगर आप 5 महीने एसी चलाते हैं, तो आपको कुल रेंट लगभग 10 हजार रुपये देना होगा। मतलब 40-50 हजार का काम सिर्फ 10 हजार में निपट जाएगा।
ये भी पढ़ें : AC चलाते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, बम की तरह हो सकता है ब्लास्ट
नया AC खरीद लें?
दूसरी तरफ अगर आप नए AC में इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं तो आपको करीब 30 से 40 हजार रुपये तक खर्च करने होंगे। हालांकि AC की कीमत इसके ब्रांड और यह कितने टन का है इसके हिसाब से अलग हो सकती है। नए एसी के साथ एसी इंस्टॉलेशन के लिए भी आपको एक्स्ट्रा पैसे खर्च करने होंगे। हालांकि इसमें कुछ ब्रांड 2 से 4 सर्विसिंग फ्री देते हैं। मतलब यहां भी देखा जाए तो काफी बेनिफिट्स मिल रहे हैं।
ज्यादा फायदा किस में है?
अगर आप एक नया AC खरीदते हैं जिसकी कीमत 50 हजार है और उसे 5 साल यूज करते हैं, वहीं दूसरी तरफ एक 2 हजार रुपये हर महीने किराये वाला AC लगवाते हैं और उसे 5 साल तक हर साल 5 महीने के लिए इनस्टॉल करवाते हैं, तो ये भी आपको बराबर ही पड़ेगा यानी किराए के AC पर भी लगभग 50 हजार रुपये तक खर्च आएगा। 5 साल बाद अगर आप खरीदे हुए AC को बेचते हैं तो भी आपका ही फायदा होगा लेकिन अगर आप रेंट पर रहते हैं तो ये रेंट पर मिलने वाले AC बेस्ट हैं। हालांकि लॉन्ग टर्म में आपको नए के साथ ही जाना चाहिए।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines