OnePlus 10R 5G: देश में तेजी से बढ़ते 5G कनेक्टिविटी के कारण 5G फोन की मांग में जबरदस्त उछाल आया है। ऐसे में अगर आप भी एक धांसू 5जी फोन की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए वनप्लस 10R 5G फोन एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर इस फोन को भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। इसके साथ ही फोन पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। इन ऑफर के बाद इसकी कीमत और भी कम हो जाती है।
OnePlus 10R 5G की क्या है कीमत?
अमेजन पर वनप्लस 10 आर 5जी फोन की एमआरपी 38,999 है। लेकिन, 18 फीसदी डिस्काउंट के बाद यह फोन 31,999 रुपये में लिस्टेड है। साथ फोन पर मिल रहे बैंक और एक्सचेंज ऑफर का लाभ लेकर इसकी कीमत और कम कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः itel के इस नए फोन के दीवाना हुए लोग! 6000mAh बैटरी, डुअल रियर कैमरा और कीमत 8 हजार रुपये से भी कम
मिल रहा भारी-भरकम डिस्काउंट
बैंक ऑफर की बात करें तो ग्राहक चुनिंदा बैंक कार्ड का इस्तेमाल करके 750 रुपये तक डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके साथ ही एक्सचेंज ऑफर के तहत फोन पर 18,050 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी। लेकिन मान लीजिए आप सभी शर्तों का पालन करते हुए बैंक और एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ लेने में कामयाब हो जाते हैं, तो आपको यह फोन 13,199 रुपये में मिल सकता है।
ये भी पढ़ेंः POCO बाजार में केरगा धमाका! अगले महीने लॉन्च करने वाला है ये धांसू स्मार्टफोन
ऐसे हैं स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वनप्लस के इस फोन में 2400X1080 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ 6.7 इंच का IRIS डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 20:9 का आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। प्रोसेस के तौर पर फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8100 MAX चिपसेट दिया गया है। यह 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। हैंडसेट एंड्रॉयड 12 पर आधारित है।
ये भी पढ़ेंः मात्र 799 रुपये में मिल रहा Poco का धाकड़ स्मार्टफोन! मिलेगा 6GB रैम के साथ 20MP का सेल्फी कैमरा
कैमरा के साथ बैटरी भी दमदार
फोटोग्राफी के लिए कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की पावरफुल बैटरी देती है जो 80W के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दावा है कि यह फोन सिर्फ 32 मिनट में फुल चार्ज जाती है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines