Budget Smartphones under 20000: भारतीय मार्केट में अलग अलग कीमत और फीचर्स के कई स्मार्टफोन उपलब्ध हैं। अगर आप एक बजट स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो हाल ही में कई फोन हैं जिनकी मार्केट में एंट्री हो चुकी है। जबकि कुछ पहले से मौजूद हैं। आज हम आपको तीन ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कीमत 15,000 से 20,000 रुपये है। आइये 3 जबरदस्त बजट फ्रेंडली फोन के बारे में जानते हैं।
Tecno Pova Curve 5G
भारतीय बाजार में टेक्नो पोवा कर्व 5जी एक लेटेस्ट स्मार्टफोन है जिसकी कीमत 20 हजार रुपये के अंदर है। पोवा कर्व का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 15 प्रतिशत छूट के साथ मिल रहा है। इसकी कीमत पर 3000 रुपये की छूट मिल रही है। टेक्नो पोवा कर्व 5जी को 18,999 रुपये की जगह 15,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन में 64MP का रियर कैमरा है। फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। 6.78 इंच के डिस्प्ले वाला फोन Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर के साथ है। इस फोन को खरीदने के लिए एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का यूज करेंगे तो 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक हासिल कर सकेंगे। जबकि, फोन पर 13,150 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है।
Samsung Galaxy M35 5G
सैमसंग गैलेक्सी एम35 5जी फोन को खरीदने का सोच रहे हैं तो ये भी 20 हजार रुपये के अंदर आता है। इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,499 रुपये की जगह 16,998 रुपये है। इसकी कीमत पर 31 प्रतिशत डिस्काउंट मिल रहा है। चुनिंदा बैंक कार्ड पर ऑफर भी दिया जा रहा है। अमेजन से फोन पर छूट का लाभ उठा सकते हैं। 16,100 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोन में 120Hz सुपर AMOLED डिस्प्ले और 6000mAh की बैटरी है।
Realme P3x 5G
15 हजार रुपये से कम कीमत में रियलमी पी3एक्स 5जी फोन आता है। इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 17 प्रतिशत तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 16,999 रुपये की जगह 13,999 रुपये हैं। Axis Bank Credit Card से पेमेंट करने पर आपको 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक मिल सकता है।
संबंधित खबरें
फोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
3 hrs agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
4 hrs agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
6 hrs agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
8 hrs agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
1 day agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
1 day agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
2 days agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
2 days agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
2 days agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines