Budget Friendly Smartphone: ये हैं 15 हजार से कम के बेस्ट 5जी फोन! देखें लिस्ट
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Budget Friendly Smartphone under 15000: बजट कम है और आप 15000 रुपये से कम में आने वाले किफायती फोन की तलाश कर रहे हैं, तो भारतीय बाजार में स्मार्टफोनों की लाइन लग चुकी है। इनमें 5जी सपोर्ट के साथ आने वाले भी कई फोन शामिल हैं। इतने सारे फोनों के बीच खुद के लिए एक अच्छा ऑप्शन ढूंढ़ना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।
इसलिए स्मार्टफोन खरीदते समय बजट के साथ-साथ फीचर्स का भी खास ध्यान दें। फोन चाहें 4जी सपोर्ट के साथ हो या फिर 5जी सपोर्ट (Budget Friendly Smartphone) वाला, आपको स्पेसिफिकेशन्स का भी खास ध्यान देना चाहिए। आज हम आपके लिए 15000 रुपये से कम में आने वाले कुछ बेस्ट 5जी फोन्स लेकर आए हैं।
सैमसंग गैलेक्सी एफ14 5जी में 1080 x 2408 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 6.6 इंच का PLS LCD डिस्प्ले है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्क्रीन है। ये फोन 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ है। इस स्मार्टफोन की कीमत 15,990 रुपये है। फोन के बैक में डुअल रियर कैमरा है जिसमें मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल के साथ है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें 6000mAh की बैटरी है, जो 25W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
आपके बजट में रियलमी सी55 भी आ सकता है। इसकी कीमत सिर्फ 10,999 रुपये है। फोन में 6.72 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है जो 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। मेडिएटेक हेलियो G88 प्रोसेसर पर चलने वाला ये फोन 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ है। इसमें 64MP का मुख्य कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। फोन में 5000mAh की बैटरी है, जो 33W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
लावा मोबाइल्स का लावा ब्लेज 2 भारत में 5जी सपोर्ट के साथ आने वाला एक किफायती फोन है। इसकी कीमत 10 हजार रुपये से कम है। फोन में 6जीबी +5जीबी रैम कुल 11 जीबी रैम का सपोर्ट मिलता है। इसमें 128 जीबी स्टोरेज है जिसकी कीमत 8,999 रुपये है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: