Budget 5G Mobile Phones: ये हैं कम बजट के 5जी स्मार्टफोन, देखें लिस्ट
Edited By Simran Singh

5G Mobile Phones
Edited By Simran Singh

5G Mobile Phones
Budget 5G Mobile Phones: क्या आपका बजट कम है? लेकिन आप एक नया 5जी स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं? तो आपको इसे लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। मार्कट में ढ़ेरों स्मार्टफोन हैं जो अपनी खासियत के साथ कीमत के लिए जानें जाते हैं, जिनमें 10 हजार रुपये से लेकर 15 हजार रुपये तक के बीच के फोन काफी पसंद किए जाते हैं। अगर आपका बजट भी 15 हजार रुपये के आसपास है तो आप 5जी सपोर्ट के साथ आने वाले फोन को ले सकते हैं। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे स्मार्टफोन लेकर आए हैं जो 5जी सपोर्ट के साथ हैं और कीमत के मामले में किफायती हैं। आइए इन बजट 5जी फोन के बारे में जानते हैं।
टेक्नो स्पार्क 10 एक बजट 5G फोन है, जिसके टॉप वेरिएंट 8GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है। ये डुअल सिम फोन 3जी, 4जी, 5जी, वीओएलटीई, वाई-फाई, एनएफसी जैसे कनेक्टिंग फीचर्स के साथ आता है।फोन में 18W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000 mAh बैटरी है। इसमें 6.56 इंच का डिस्प्ले है जो 720 x 1612 px और 90 Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। फोन में वॉटर ड्रॉप नॉच के साथ 50 MP डुअल रियर और 8 MP फ्रंट कैमरा है।
सैमसंग गैलेक्सी एम14 एक बजट फ्रेंडली फोन है, जिसकी शुरुआती कीमत 14,679 रुपये है। फोन में 6GB RAM + 128GB स्टोरेज है। इसमें डुअल सिम, 3जी, 4जी, 5जी, वाई-फाई, वीओएलटीई जैसे कनेक्टिंग फीचर्स हैं। फोन में Exynos 1330 ऑक्टा कोर 2.4 GHz प्रोसेसर है। इसमें 25W फास्ट चार्जिंग के साथ 6000 mAh बैटरी है। इस फोन में 6.6 इंच का डिस्प्ले है जिसे 1080 x 2408 px और 90Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में 50 MP + 2 MP + 2 MP ट्रिपल रियर और 13 MP फ्रंट कैमरा है।
पोको एक्स5 में 6.67 इंच का डिस्प्ले है, जो 1080 x 2400 px और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। फोन में 5000 mAh की बैटरी है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर है जिसके साथ 6 GB रैम और 128 GB इनबिल्ट स्टोरेज को जोड़ा गया है। फोन में 48 MP + 8 MP + 2 MP ट्रिपल रियर कैमरा है। फोन के फ्रंट में 13 MP का कैमरा है। इसकी कीमत 14,999 रुपये है।
मोटोरोला का मोटो जी62 भी एक किफायती स्मार्टफोन है जिसकी कीमत 14,999 रुपये है। फोन में डुअल सिम, 3जी, 4जी, 5जी, वीओएलटीई, वाई-फाई जैसे कनेक्टिंग फीचर्स हैं। फोन में फास्ट चार्जिंग के साथ 5000 mAh की बैटरी है। इसमें 6.55 इंच का डिस्प्ले है, जो 1080 x 2400 px और 120 Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में 50 MP + 8 MP + 2 MP ट्रिपल रियर कैमरा है। इसमें 16 MP का फ्रंट कैमरा है।
इनफिनिक्स जीरो 5जी में 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000 mAh बैटरी है। फोन में 6.78 इंच का 1080 x 2460 px और 120 Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें 50 MP + 2 MP + 2 MP के साथ ट्रिपल रियर कैमरा है। फोन में 16 MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: