Union Budget App: हर साल की तरह, भारत सरकार वित्त मंत्री के बजट भाषण के साथ देश का बजट पेश करने जा रही है। यह बजट आने वाले साल में सरकार कैसे आमदनी खर्च करेगी, उसकी योजनाओं पर रोशनी डालता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि अब आप इस बजट को अपने मोबाइल फोन पर भी आसानी से देख सकते हैं? जी हां, आपको बता दें सरकार ने Union Budget Mobile App लॉन्च किया है, जिसकी मदद से आप न सिर्फ बजट भाषण बल्कि इससे जुड़े सभी दस्तावेजों को हिंदी या अंग्रेजी में, अपने फोन पर ही देख सकते हैं।
यह भी पढ़े : 2 साल में खाने पर खर्च हुआ दोगुना, किचन के बजट में लगी आग, आर्थिक सर्वेक्षण से बड़ा खुलासा
Union Budget App की खासियतें
- आसान डाउनलोड: Union Budget App को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर दोनों जगह से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।
- दो भाषाओं में उपलब्ध: अक्सर सरकारी दस्तावेज अंग्रेजी में ही होते हैं, लेकिन यह ऐप हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं को सपोर्ट करता है। आप अपनी पसंद की भाषा चुनकर बजट से जुड़ी सारी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
- बजट के पूरे Documents: इस ऐप पर आपको सिर्फ वित्त मंत्री का भाषण ही नहीं, बल्कि पूरे बजट से जुड़े अहम दस्तावेज भी मिल जाएंगे। उदाहरण के लिए, Yearly Financial Statements, Demand for Grants और Finance Bill आदि।
- User Friendly: ऐप को यूजर फ्रेंडली बनाया गया है। इसमें आप आसानी से दस्तावेजों को डाउनलोड कर सकते हैं, उनको प्रिंट निकाल सकते हैं, जूम इन-आउट कर के फॉन्ट का साइज बदल सकते हैं, और अपनी जरूरत के हिसाब से कंटेंट को सर्च भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़े : Union Budget 2024 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें केंद्रीय बजट का लाइव स्ट्रीम?
कैसे करें इस्तेमाल
Union Budget App इस्तेमाल करना काफी आसान है। ऐप डाउनलोड करने के बाद उसे खोलें और अपनी पसंद की भाषा चुनें। इसके बाद आपको होम स्क्रीन पर कई ऑप्शंस दिखाई देंगे। आप वित्त मंत्री का भाषण पढ़ सकते हैं, बजट से जुड़े अलग-अलग दस्तावेज देख सकते हैं या फिर किसी खास विषय पर सर्च कर सकते हैं।
यह ऐप उन सभी लोगों के लिए काफी उपयोगी है जो बजट की जानकारी रखना चाहते हैं, लेकिन पेपर के दस्तावेजों से जूझना नहीं चाहते। साथ ही, यह ऐप छात्रों, व्यापारियों, या आम जनता के लिए भी फायदेमंद है, जो बजट के प्रस्तावों को सीधे अपने फोन पर देखना चाहते हैं।
संबंधित खबरें
नया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
23 hrs agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
1 day agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
1 day agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
1 day agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
1 day agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
2 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
2 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
2 days agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines