हो जाओ तैयार! महंगे होंगे रिचार्ज Plans, 5G रोल आउट पर भी बड़ा अपडेट

Mobile Recharge Plans more Expensive: बजट के बाद अब कहा जा रहा है कि टेलीकॉम कंपनियां फिर से अपने टैरिफ प्लान महंगे कर सकती है। चलिए जानें इसकी वजह क्या है…

Budget 2024

Budget 2024: करोड़ों मोबाइल यूजर्स को फिर से तगड़ा झटका लग सकता है। जी हां, आज यानी 23 जुलाई मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया है। इस दौरान अन्य सेक्टर के साथ-साथ टेलीकॉम सेक्टर पर भी खास ध्यान दिया गया है, जिसमें से कुछ टेलीकॉम इक्विपमेंट पर प्रिंटेड सर्किट बोर्ड अस्सेम्ब्लीज यानी PCBA की ड्यूटीज को बढ़ा दिया गया है। सरकार ने इसमें 10% से 15% तक इजाफा किया है जिसका असर अब करोड़ों मोबाइल यूजर्स पर भी पड़ सकता है। चलिए इसके बारे में जानें…

टेलिकॉम इक्विपमेंट हुए महंगे

एक्सपर्ट्स का कहना है कि टेलीकॉम इक्विपमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण कई तरह से मोबाइल यूजर्स पर इसका असर जल्द ही देखने को मिल सकता है। PCBA पर ड्यूटीज बढ़ने से टेलिकॉम इक्विपमेंट और भी ज्यादा महंगे हो जाएंगे।

…तो प्लान्स में होगा बदलाव?

ऐसे में कीमतों में बढ़ोत्तरी से मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर फिर से प्लान्स महंगे कर सकते हैं। हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार प्लान्स को सिर्फ शॉर्ट टर्म के लिए ही महंगा किया जाएगा। यही नहीं कुछ का कहना है कि इससे 5G रोल आउट में और भी ज्यादा देरी हो सकती है।

PCBA

PCBA जीरो करने की थी मांग

PCBA बढ़ने से टेलीकॉम ऑपरेटर को अब टेलिकॉम इक्विपमेंट पर ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। यही वजह है कि जल्द ही यूजर्स को ज्यादा सर्विस चार्ज या महंगे टैरिफ का भुगतान करना पड़ सकता है। एक तरह जहां COAI इस ड्यूटी को घटा कर जीरो करने की मांग कर रहा था लेकिन बजट में इसे और ज्यादा बढ़ा दिया गया है।

डेटा खपत में जबरदस्त बढ़ोतरी

देश में लगातार डेटा खपत भी बढ़ रही है जिसका कंपनियां जमकर फायदा उठा रही हैं। 4G सर्विस की शुरुआत होने के बाद टैरिफ में कमी आई थी। एक तरफ जहां इसने देश में इंटरनेट एक्सेस को काफी ज्यादा बढ़ा दिया लेकिन अब 5जी सर्विस शुरू होने के बाद से टेक्नोलॉजी एडवांस हो रही है और इससे डेटा का इस्तेमाल बढ़ गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ