BSNL Long-Term Plans: BSNL ने अपने कस्टमर्स के लिए हाल ही में 4G सर्विस शुरू की है। इसके कारण पिछले कुछ महीनों में BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) की लोकप्रियता में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है। इसी बीच निजी टेलीकॉम कंपनियों Jio, Airtel और Vi ने अपने रिचार्ज प्लान्स के दाम बढ़ा दिए, जिसके बाद कस्टमर्स ने BSNL की ओर रुख किया है। ऐसे में सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने किफायती और लॉन्ग-टर्म प्लान्स की वजह से लाखों नए कस्टमर्स को आकर्षित कर रही है।
BSNL लॉन्ग-टर्म प्लान्स
BSNL अपने कंज्यूमर के लिए कई तरह के प्लान्स पेश करता है, जो बजट यूजर्स से लेकर प्रीमियम कस्टमर्स तक के लिए उपयुक्त होते हैं। इसके अलावा कंपनी ऐसे प्लान भी देती है, जिसमें आपको लंबी वैलिडिटी मिलती है। इसके लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स प्राइवेट कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। आज हम BSNL के ऐसे तीन लॉन्ग-टर्म प्लान्स के बारे में जानेंगे, जो आपके बहुत काम आ सकते हैं।
BSNL का 150 दिन वाला प्लान
- अगर आप लंबे समय तक रिचार्ज की झंझट से छुटकारा पाना चाहते हैं तो हम आपके लिए खास प्लान लेकर आए हैं। इसके तहत BSNL के 397 रुपये वाले प्लान से रिचार्ज करके 150 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिल सकती है।
- इस प्लान में पहले 30 दिनों तक कस्टमर्स को अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, डेली 2GB डेटा और 100 SMS डेली की सुविधा दी जाती है।
- हालांकि, शुरुआती 30 दिनों के बाद अनलिमिटेड कॉलिंग बंद हो जाती है, लेकिन इनकमिंग कॉल्स की सुविधा 150 दिनों तक जारी रहती है।
BSNL
BSNL का 160 दिन वाला प्लान
- इस प्लान की कीमत 997 रुपये है। अगर आप लंबे समय तक डेटा और फ्री कॉलिंग का मजा लेना चाहते हैं, तो BSNL का 997 रुपये वाला प्लान आपके लिए परफेक्ट है।
- इस प्लान के साथ आपको 160 दिनों की वैलिडिटी मिलती है और इसमें कई बेहतरीन सुविधाएं दी गई हैं।
- इसके तहत आपको पूरे 160 दिनों तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और 100 SMS प्रतिदिन की सुविधा मिलती है।
- यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेहद फायदेमंद है, जिन्हें लंबी वैधता के साथ डेटा और फ्री कॉलिंग चाहिए।
BSNL का 180 दिन वाला प्लान
- इस प्लान की कीमत 897 रुपये है, जिसमें आपको 180 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
- इस प्लान के साथ भी आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और पर्याप्त डेटा मिलता है।
- इसमें किसी भी नेटवर्क पर 180 दिनों तक फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
- इसके अलावा प्लान में कुल 90GB डेटा दिया जाता है। कंपनी दूसरे प्लान की तरह इसमें भी 100 SMS फ्री की सुविधा मिलती है।
BSNL के ये किफायती लॉन्ग-टर्म प्लान्स Jio, Airtel और Vi जैसी निजी कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं। ऐसे में अगर आप भी बार-बार रिचार्ज करने के झंझट से बचना चाहते हैं और सस्ती दरों में बेहतरीन सेवाओं का आनंद लेना चाहते हैं, तो BSNL के ये लॉन्ग-टर्म प्लान्स आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें – Sim Card Fraud: सावधान! नकली सिम कार्ड फ्रॉड पर DoT की चेतावनी, ऐसे करें पहचान और बचाव
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
16 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
18 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines