हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

BSNL vs Jio vs Airtel vs Vi: 84 दिनों वाले सस्ते रिचार्ज प्लान, 500 रुपये से कम में उठा सकेंगे अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का मजा!

BSNL vs Jio vs Airtel vs Vi: आज हम आपको सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो करीब 3 महीने यानी 84 दिनों की वैधता के साथ मिलते हैं। सिर्फ 500 रुपये से कम में ग्राहकों को रिलायंस जियो, एयरटेल, बीएसएनएल और वोडाफोन आइडिया द्वारा रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
84 दिनों वाले सस्ते रिचार्ज प्लान

BSNL vs Jio vs Airtel vs Vi Recharge Plans: समय के साथ स्मार्टफोन की जरूरत बढ़ चुकी है। सिर्फ कॉलिंग के लिए ही नहीं, हम फोन का इस्तेमाल खुद को एंटरटेन करने के लिए भी करने लगे हैं। तमाम तरह के ओटीटी सब्सक्रिप्शन लेने लगे हैं जबकि, ऐसे प्लान को भी अपनाने लगे हैं जो डेटा के साथ कॉलिंग का मजा भी देता हो। वहीं, कुछ ग्राहक ऐसे हैं जो फोन को रिचार्ज सिर्फ जरूरत अनुसार डेटा और कॉलिंग के लिए करते हैं। घर में वाईफाई के होने पर अधिक डेटा वाले प्लान को खरीदने की चिंता नहीं करते हैं। अगर आप उन यूजर्स में से एक हैं जो लंबी वैधता का सस्ता प्लान ढूंढ़ते हैं तो आइए जानते हैं कि कौन सी कंपनी सस्ते में 84 दिनों का रिचार्ज प्लान दे रही है।

दरअसल, बीएसएनएल, एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया की ओर से ग्राहकों को तमाम बेनिफिट्स वाला सस्ता रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है। इन प्लानों में 500 रुपये से कम के 84 दिनों वाले प्लान भी हैं जो सिर्फ अनलिमिटेड कॉलिंग ही नहीं बल्कि डेटा बेनिफिट्स के साथ हैं।

जियो का 84 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज

रिलायंस जियो की ओर से 448 रुपये का प्रीपेड प्लान ऑफर किया जाता है। इसके साथ यूजर्स को 84 दिनों के लिए सुविधाओं का फायदा मिलता है। अनलिमिटेड कॉलिंग और 1000 SMS बेनिफिट के अलावा प्लान के साथ जियो टीवी और जियो क्लाउड का एक्सेस बिल्कुल फ्री मिलता है। ये प्लान उनके लिए बेस्ट है जो घर और ऑफिस दोनों जगह वाईफाई कनेक्शन में रहते हैं।

विज्ञापन

एयरटेल का 84 दिनों वाला प्लान

एयरटेल का ये रिचार्ज प्लान भी कॉलिंग और SMS बेनिफिट के साथ आता है। 500 रुपये से कम कीमत का ये प्लान अनलिमिटेड कॉल्स और 900 एसएमएस के साथ आता है। कंपनी की ओर से अन्य बेनिफिट्स में स्पैम कॉल और एसएमएस का अलर्ट मिलता है। इसके अलावा फ्री हैलोट्यून और अपोलो 24/7 सर्किल जैसे बेनिफिट्स दिए जाते हैं।

Vi के 84 दिनों वाले सस्ते प्लान

वोडाफोन आइडिया की ओर से 500 रुपये से कम में 470 रुपये का प्रीपेड प्लान दिया जाता है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 900 एसएमएस का बेनिफिट दिया जाता है। अगर आप डेटा बेनिफिट चाहते हैं तो वीआई का 509 वाला प्लान ले सकते हैं। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, कुल 1000 एसएमएस और कुल 6GB डेटा का फायदा दिया जाता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL: 28 दिनों वाला रिचार्ज प्लान, जानें किसका सबसे सस्ता?

BSNL का सस्ता रिचार्ज प्लान

बीएसएनएल के रिचार्ज प्लान लिस्ट में 485 रुपये का प्लान भी शामिल है। इस प्रीपेड प्लान में 80 दिनों के लिए सुविधाओं का लाभ मिलता है। 500 रुपये से कम के इस प्लान में कंपनी द्वारा अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और रोजाना 2GB डेटा का बेनिफिट दिया जाता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola